Current Affairs In Hindi 2026-27 | Daily Current Affairs | 8 May Current Affairs 2026
Q1. द टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष 50 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान कौन सा है ?
A. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
B. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ✓
C. दिल्ली विश्वविद्यालय
D. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
टाइम्स हायर एजुकेशन – एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 का 14वां संस्करण जारी किया गया है।
आईआईएससी बेंगलुरु – यह संस्थान 43वीं रैंक के साथ भारत की शीर्ष यूनिवर्सिटी बनी है।
शीर्ष 50 – एशिया के शीर्ष 50 संस्थानों में स्थान पाने वाला यह एकमात्र भारतीय विश्वविद्यालय है।
रैंकिंग गिरावट – पिछले वर्ष यह संस्थान 38वें स्थान पर था जो अब गिरकर 43वें पर आ गया है।
स्कोर – इस बार आईआईएससी बेंगलुरु ने कुल 65.
1 का स्कोर प्राप्त किया है।
एकमात्र संस्थान – यह संस्थान न केवल शीर्ष 50 बल्कि शीर्ष 100 में भी एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि है।
शिंगुआ यूनिवर्सिटी – चीन की यह यूनिवर्सिटी लगातार आठवें वर्ष एशिया में प्रथम स्थान पर रही है।
चीन का दबदबा – एशिया के टॉप 10 संस्थानों में चीन के 5 संस्थान शामिल हैं।
भारत की स्थिति – कुल 128 संस्थानों के साथ भारत इस रैंकिंग में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।
जापान – 115 संस्थानों के साथ जापान इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा है।
तुर्की – 109 संस्थानों के साथ तुर्की प्रतिनिधित्व के मामले में तीसरे स्थान पर है।
कुल संस्थान – इस बार कुल 929 विश्वविद्यालयों को रैंकिंग के लिए चुना गया था।
कुल देश – रैंकिंग प्रक्रिया में कुल 36 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
पेकिंग यूनिवर्सिटी – चीन की यह यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर – यह सिंगापुर का संस्थान तीसरे स्थान पर रहा है।
नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी – सिंगापुर का यह संस्थान चौथे स्थान पर काबिज है।
यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो – जापान का यह संस्थान रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहा है।
सविता संस्थान – भारत में दूसरे स्थान पर रहने वाला यह संस्थान एशिया में 128वें स्थान पर है।
आईआईटी इंदौर – भारत में तीसरे स्थान पर रहने वाला यह संस्थान एशिया में 141वें स्थान पर है।
शूलनी यूनिवर्सिटी – भारत में चौथे स्थान पर रहने वाला यह संस्थान एशिया में 158वें स्थान पर है।
जामिया मिलिया इस्लामिया – भारत में पांचवें स्थान पर रहने वाला यह संस्थान एशिया में 160वें स्थान पर है।
Q2. मई 2026 में रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है ?
A. अजय कुमार
B. अनुग्रह नारायण दास
C. विश्वजीत सहाय ✓
D. भरत खेड़ा
विश्वजीत सहाय – केंद्र सरकार ने विश्वजीत सहाय को रक्षा मंत्रालय के रक्षा वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया है।
अनुभव – इनके पास रक्षा वित्तीय प्रबंधन और बजटिंग में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
पूर्व पद – सचिव बनने से पहले यह रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के पद पर कार्यरत थे।
आईडीएएस अधिकारी – विश्वजीत सहाय 1991 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी हैं।
शिक्षा – यह दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।
महत्वपूर्ण भूमिका – यह रक्षा बजट के प्रबंधन और योजना के लिए मुख्य उत्तरदायी अधिकारी होंगे।
राजनाथ सिंह – भारत के वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
अमित शाह – भारत के वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री हैं।
जेपी नड्डा – वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं।
शिवराज सिंह चौहान – वर्तमान में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं।
निर्मला सीतारमण – भारत की वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
एस जयशंकर – भारत के वर्तमान केंद्रीय विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
अशोक कुमार लाहरी – नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
निधि छिब्बर – नीति आयोग में नई सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।
सम्राट चौधरी – बिहार के 24वें नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त हुए हैं।
वीर विक्रम यादव – नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति – राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नई अध्यक्ष बनी हैं।
धीरज सेठ – भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए हैं।
तरजीत सिंह संधू – दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
स्मृति मंधाना – हाल ही में स्पोर्ट्सवियर ब्रांड बाटा (Bata) की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं।
Q3. स्कूलों में मेंडारिन भाषा को अनिवार्य करने और बच्चों में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति प्रेम विकसित करने के लिए ‘जातीय एकता कानून’ किस देश ने पारित किया है ?
A. चीन ✓
B. उत्तर कोरिया
C. रूस
D. वियतनाम
जातीय एकता कानून – इसे चीन की सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए पारित किया गया है।
प्रभावी तिथि – यह नया कानून 1 जुलाई 2026 से पूरे चीन में प्रभावी रूप से लागू होगा।
मेंडारिन भाषा – स्कूलों के हर स्तर पर चीन की आधिकारिक भाषा मेंडारिन को पढ़ाना अनिवार्य किया गया है।
अल्पसंख्यक समुदाय – अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी मेंडारिन भाषा का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
कम्युनिस्ट पार्टी – माता-पिता को अपने बच्चों में पार्टी और राष्ट्र के प्रति प्रेम विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य उद्देश्य – इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समूहों का हान चीनी बहुसंख्यक समुदाय में विलय करना है।
चीन आजादी – चीन 1949 में आजाद हुआ था जो भारत की आजादी के दो वर्ष बाद का समय है।
एकमात्र पार्टी – चीन में वर्तमान में केवल एक ही राजनीतिक दल ‘कम्युनिस्ट पार्टी’ सत्ता में है।
प्रभुबो सुबियांतो – हाल ही में इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।
कंबोडिया – भारत और कंबोडिया के बीच सिनबैक्स II (Synbex II) युद्धाभ्यास आयोजित हो रहा है।
हुन मानेट – वर्तमान में कंबोडिया देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
नोम पेन्ह – कंबोडिया की वर्तमान राजधानी और प्रमुख शहर है।
कंबोडिया रियाल – कंबोडिया देश की वर्तमान में प्रचलित मुद्रा का नाम है।
थॉमस कप – पुरुष बैडमिंटन की यह विश्व स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में डेनमार्क में हुई।
उबेर कप – महिला बैडमिंटन की यह चैंपियनशिप भी वैश्विक स्तर पर आयोजित की जाती है।
कोपेनहेगन – डेनमार्क की राजधानी है जहां थॉमस कप 2026 का आयोजन किया गया।
एरी सिल्क – पूर्वोत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाने वाला रेशम है।
अहिंसा सिल्क – एरी सिल्क को कीड़ों को न मारने के कारण अहिंसा सिल्क भी कहा जाता है।
चंदेरी सिल्क – मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध सिल्क है जिसे ‘पदम डोरे’ पहल में जोड़ा गया है।
जोराम अन्या – नीति आयोग में पूर्वोत्तर की पहली महिला पूर्णकालिक सदस्य बनी हैं।
अरुणाचल प्रदेश – डॉ.
जोराम अन्या का गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश है।
Q4. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी ‘पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0’ में किस राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ?
A. तेलंगाना
B. आंध्र प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. त्रिपुरा ✓
त्रिपुरा – पंचायत उन्नति सूचकांक
2.0 की रैंकिंग में त्रिपुरा देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है।
फ्रंट रनर पंचायतें – त्रिपुरा की कुल 943 ग्राम पंचायतों ने ‘फ्रंट रनर’ (ग्रेड-A) कैटेगरी में स्थान पाया है।
प्रतिशत स्कोर – त्रिपुरा की लगभग 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतों ने इस सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मूल्यांकन मानक – यह रैंकिंग कुल 150 संकेतकों और 250 डेटा पॉइंट्स के आधार पर तैयार की गई है।
शीर्ष तीन राज्य – सूचकांक में त्रिपुरा के बाद क्रमशः तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का स्थान आता है।
अचीवर कैटेगरी – इस बार देश की एक भी पंचायत 90 से अधिक स्कोर के साथ ‘अचीवर’ कैटेगरी में नहीं आ सकी।
सिपाहीजाला जिला – त्रिपुरा का यह जिला देशभर में पंचायतों के मामले में नंबर वन रहा है।
माणिक साहा – वर्तमान में त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
इंद्रसेना रेड्डी – वर्तमान में त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त हैं।
राजीव रंजन सिंह – भारत के वर्तमान केंद्रीय पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
24 अप्रैल – भारत में प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
ग्रेडिंग स्केल – 75 से 89 अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को ‘फ्रंट रनर’ (ग्रेड-A) कहा जाता है।
प्रदर्शनकर्ता श्रेणी – 60 से 74 अंक प्राप्त करने वाली पंचायतें ‘परफॉर्मर’ (ग्रेड-B) श्रेणी में आती हैं।
आकांक्षी श्रेणी – 40 से 59 अंक प्राप्त करने वाली पंचायतें ‘एस्पिरेंट’ (ग्रेड-C) श्रेणी में रखी गई हैं।
स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन – 10वां राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन हाल ही में चंडीगढ़ में हुआ।
जेपी नड्डा – स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ में 10वें स्वास्थ्य सम्मेलन का उद्घाटन किया।
ई-श्रम साथी ऐप – छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों के लिए यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
नम्मा 112 – बेंगलुरु पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन में बहुभाषी एआई सुविधा शुरू की है।
द बुक ऑफ डेली ब्रिलियंस – इस प्रसिद्ध पुस्तक की लेखिका पामिला पूजा कृपालानी हैं।
संवाद 2026 – राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन हाल ही में गोवा में आयोजित किया गया था।
भविष्य के लिए तैयार – गोवा में आयोजित साइबर सुरक्षा सम्मेलन की आधिकारिक थीम रही है।
Q5. हाल ही में भारत सरकार द्वारा ‘कोस्टल एटमॉस्फेरिक रिसर्च टेस्टबेड’ (COART) नामक ओपन फील्ड ऑब्जर्वेटरी की स्थापना कहाँ की गई है ?
A. विशाखापटनम ✓
B. कोच्चि
C. चेन्नई
D. मुंबई
विशाखापटनम – आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में कोस्टल एटमॉस्फेरिक रिसर्च टेस्टबेड (COART) स्थापित किया गया है।
संस्थान – इसे पुणे स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी’ (IITM) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मिशन मौसम – इस ऑब्जर्वेटरी की स्थापना भारत सरकार के ‘मिशन मौसम’ के तहत की गई है।
कार्य – यह तटीय क्षेत्रों में वर्षा, हवा और बादलों के पैटर्न की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करेगा।
उद्घाटन – इसका उद्घाटन 1 मई 2026 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम.
रविचंद्रन ने किया।
तकनीक – इसमें स्वचालित मौसम स्टेशन और रेन माइक्रोफिजिक्स जैसे उन्नत उपकरण लगाए गए हैं।
मिशन मौसम – केंद्र सरकार ने इसे 2024 में 2000 करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया।
लक्ष्य – इसका मुख्य लक्ष्य देश में मौसम के पूर्वानुमान की सटीकता को बेहतर बनाना है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय – वर्तमान में भारत के केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह हैं।
सचेत अलर्ट सिस्टम – यह मोबाइल आपदा चेतावनी प्रणाली C-DOT द्वारा विकसित की गई है।
2 मई – 2026 को पूरे भारत में मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का सफल परीक्षण हुआ।
134 बिलियन – सचेत प्रणाली के परीक्षण के दौरान कुल इतने एसएमएस सफलतापूर्वक भेजे गए।
19 भाषाएं – आपदा अलर्ट संदेशों को कुल 19 विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया गया।
Q6. संसद के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए ‘लोक लेखा समिति’ (PAC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A. संजय जायसवाल
B. बैजयंत पांडा
C. के.सी. वेणुगोपाल ✓
D. फग्गन सिंह कुलस्ते
के.सी.वेणुगोपाल – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति (PAC) का अध्यक्ष बनाया है।
पीएसी सदस्य – इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं जिनमें 15 लोकसभा और 7 राज्यसभा से होते हैं।
कार्यकाल – संसदीय समितियों का कार्यकाल प्रतिवर्ष केवल एक वर्ष के लिए निर्धारित किया जाता है।
संवैधानिक प्रावधान – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 105 और 118 इन समितियों को शक्ति प्रदान करते हैं।
महत्व – पीएसी सरकार के खर्चों और कैग (CAG) की रिपोर्ट की सूक्ष्म जांच करने वाली मुख्य समिति है।
नियुक्ति तिथि – इन समितियों का नया कार्यकाल आधिकारिक रूप से 1 मई 2026 से शुरू हुआ है।
संजय जायसवाल – इन्हें वर्ष 2026-27 के लिए प्राकलन समिति (Estimate Committee) का अध्यक्ष बनाया गया।
प्राकलन समिति – यह संसद की सबसे बड़ी समिति है जिसमें केवल लोकसभा के 30 सदस्य होते हैं।
बैजयंत पांडा – इन्हें सार्वजनिक उपक्रम समिति (Public Undertakings Committee) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।
फग्गन सिंह कुलस्ते – इन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ओम बिरला – वर्तमान में भारत की 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष (Speaker) के रूप में कार्यरत हैं।
कोटा-बूंदी – ओम बिरला का संसदीय क्षेत्र राजस्थान का कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र है।
5 साल – सामान्यतः लोकसभा का कार्यकाल इसकी पहली बैठक से 5 वर्षों का होता है।
राज्यसभा – इसे भारतीय संसद का ऊपरी सदन कहा जाता है और यह एक स्थाई सदन है।
राष्ट्रपति – भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
अनुच्छेद 76 – भारतीय संविधान का यह अनुच्छेद अटॉर्नी जनरल के पद का प्रावधान करता है।
माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ – यह प्रसिद्ध आत्मकथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई है।
दांडी मार्च – गांधी जी ने 12 मार्च 1930 को साबरमती से नमक कानून के विरुद्ध यह यात्रा शुरू की।
अक्षरधाम मंदिर – गुजरात और दिल्ली दोनों स्थानों पर यह प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर स्थित है।
2 अक्टूबर – प्रतिवर्ष पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
नासिक – महाराष्ट्र का यह शहर भारतीय करेंसी नोटों की छपाई के लिए प्रसिद्ध केंद्रों में से एक है।
Q7. मई 2026 में बच्चों में ‘टाइप-1’ और ‘टाइप-2’ मधुमेह के प्रबंधन के लिए पहला आधिकारिक मार्गदर्शक दस्तावेज किस मंत्रालय ने जारी किया है ?
A. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. आयुष मंत्रालय
D. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ✓
स्वास्थ्य मंत्रालय – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों में डायबिटीज मेलिटस पर पहला गाइडेंस डॉक्यूमेंट जारी किया है।
आयु सीमा – यह दस्तावेज जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए तैयार किया गया है।
मुफ्त सुविधाएं – सरकारी केंद्रों पर इंसुलिन, टेस्टिंग स्ट्रिप्स और ग्लूकोमीटर पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्कूलों में जांच – इस पहल के तहत स्कूलों में बच्चों की नियमित मुफ्त शुगर जांच का प्रावधान किया गया है।
टाइप-1 मधुमेह – यह बच्चों में सबसे आम है जहाँ अग्न्याशय (Pancreas) इंसुलिन बनाना बंद कर देता है।
महत्व – भारत सरकार का यह कदम बच्चों में मधुमेह की बढ़ती गंभीर समस्या को नियंत्रित करने के लिए है।
जेपी नड्डा – वर्तमान में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
अग्न्याशय – मानव शरीर का यह अंग इंसुलिन हार्मोन के स्राव के लिए जिम्मेदार मुख्य ग्रंथि है।
इंसुलिन – यह हार्मोन शरीर में रक्त शर्करा (ग्लूकोज) के स्तर को नियंत्रित करने का कार्य करता है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस – यह दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।
प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 – इस वर्ष की रैंकिंग में भारत 157वें स्थान पर पिछड़ गया है।
रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स – पेरिस स्थित यह संस्था प्रतिवर्ष प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक जारी करती है।
151वीं रैंक – वर्ष 2025 में भारत इस सूचकांक में 151वें स्थान पर काबिज था।
नॉर्वे – प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में नॉर्वे लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है।
इरिट्रिया – इस सूचकांक में 180 देशों की सूची में इरिट्रिया सबसे निचले पायदान पर है।
3 मई – वर्ष 1993 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
शांतिपूर्ण भविष्य – वर्ष 2026 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की आधिकारिक मुख्य थीम है।
ईशांक सिंह – झारखंड के 7 वर्षीय इस बालक ने पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया है।
पाक जलडमरूमध्य – यह समुद्री मार्ग भारत के धनुषकोड़ी और श्रीलंका के तलई मन्नार को जोड़ता है।
9 घंटे 50 मिनट – ईशांक सिंह ने 29 किलोमीटर की दूरी तय करने में इतना समय लिया।
40/60 फीट – अंडमान में पानी के भीतर भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।
Q8. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की परिषद के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2026-29 के कार्यकाल के लिए किसे चुना गया है ?
A. साइना नेहवाल
B. पीवी सिंधु ✓
C. प्रकाश पादुकोण
D. लक्ष्य सेन
पीवी सिंधु – भारतीय शटलर पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ (BWF) परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है।
कार्यकाल – इनका चुनाव वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए आगामी तीन वर्षों के लिए हुआ है।
भूमिका – वह परिषद में खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व और वैश्विक नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
स्थापना – बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना आधिकारिक तौर पर वर्ष 1934 में की गई थी।
मुख्यालय – बीडब्ल्यूएफ का वैश्विक मुख्यालय वर्तमान में कुआलालंपुर, मलेशिया में स्थित है।
वैश्विक अध्यक्ष – पुलालेला पटामा (थाईलैंड) वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ के मुख्य वैश्विक अध्यक्ष हैं।
जय शाह – वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
1909 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की स्थापना वर्ष 1909 में की गई थी।
दुबई – आईसीसी (ICC) का मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय वर्तमान में दुबई, यूएई में स्थित है।
तैयब इकराम – वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
लुसाने – अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन और ओलंपिक समिति दोनों का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।
पीटी उषा – भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की वर्तमान और पहली महिला अध्यक्ष हैं।
पायली एक्सप्रेस – उड़न परी पीटी उषा को ‘पायली एक्सप्रेस’ के उपनाम से भी जाना जाता है।
दिलीप टर्की – वर्तमान में भारत की राष्ट्रीय संस्था ‘हॉकी इंडिया’ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
बीसीसीआई – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मुख्यालय वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में स्थित है।
बांग्लादेश – यह देश परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाने वाला दुनिया का 33वां देश बन गया है।
रूपपुर प्लांट – रूस की सहायता से बांग्लादेश में रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण हुआ है।
सौरव कोठारी – इन्होंने पंकज आडवाणी को हराकर 2026 वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती है।
30 अप्रैल – प्रतिवर्ष भारत में ‘आयुष्मान भारत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
2018 – आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची से की गई थी।
शिकागो – अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस 2026 का वैश्विक आयोजन शिकागो में किया गया।
Q9. नीति आयोग में पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली महिला पूर्णकालिक सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A. डॉ. जोराम अन्या ✓
B. निधि छिब्बर
C. साध्वी निरंजन ज्योत
D. सफीना हुसैन
डॉ.जोराम अन्या – इन्हें नीति आयोग की पहली पूर्वोत्तर महिला पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
गृह राज्य – डॉ.
जोराम अन्या मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक प्रख्यात विशेषज्ञ हैं।
नीति आयोग उपाध्यक्ष – अशोक कुमार लाहरी को हाल ही में नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नीति आयोग सीईओ – निधि छिब्बर को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
स्थापना – नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर की गई थी।
मुख्यालय – नीति आयोग का मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
न्यायमूर्ति अनुपेंद्र ग्रेवाल – इन्हें राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) का नया अध्यक्ष बनाया गया।
एनसीएलटी स्थापना – नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी।
कार्यकाल – एनसीएलटी अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष या 67 वर्ष की आयु तक होता है।
आईबीसी 2016 – दिवालिया और धन शोधन संहिता के तहत एनसीएलटी विवादों का निपटारा करता है।
प्रसून जोशी – हाल ही में प्रसार भारती के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
प्रसार भारती – इसमें दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो दोनों स्वायत्त संस्थान शामिल हैं।
श्रीकांत बेला मकर्णनी – इन्हें नैसकॉम (NASSCOM) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक – प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिकों के लिए शिकायत निवारण तंत्र बनाने वाला पहला राज्य है।
IPGRS – कर्नाटक द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल शिकायत निवारण तंत्र का आधिकारिक नाम है।
तावरचंद्र गहलोत – वर्तमान में कर्नाटक राज्य के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
सिद्धारमैया – वर्तमान में कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
माउंट डूकानो – इंडोनेशिया का यह सक्रिय ज्वालामुखी हाल ही में एक बड़े विस्फोट के कारण चर्चा में रहा।
जकार्ता – इंडोनेशिया की राजधानी है जहाँ गरुड़ शक्ति युद्धाभ्यास की योजना बनाई जाती है।
17 अगस्त – प्रतिवर्ष इंडोनेशिया अपना राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाता है।
नीरा – दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का जल शुभंकर है।
Q10. सेबी (SEBI) ने निवेश सलाहकारों के प्रदर्शन दावों में पारदर्शिता और निवेशकों की सुरक्षा के लिए कौन सा फ्रेमवर्क लागू किया है ?
A. सुरक्षा फ्रेमवर्क
B. कवच फ्रेमवर्क
C. पारवा (Parma) फ्रेमवर्क ✓
D. सचेत फ्रेमवर्क
पारवा फ्रेमवर्क – इसका पूर्ण रूप ‘पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी’ (Parma) रखा गया है।
मुख्य उद्देश्य – निवेश सलाहकारों द्वारा किए गए पिछले प्रदर्शन दावों की शुद्धता की जांच करना है।
कार्यकारी संस्था – केयर रेटिंग्स (Care Ratings) को पारवा एजेंसी के रूप में मान्यता दी गई है।
डेटा सेंटर – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पारवा के लिए केंद्रीय डेटा सेंटर के रूप में कार्य करेगा।
प्रभावी तिथि – पारवा फ्रेमवर्क नियमित आधार पर 4 मई 2026 से कार्य करना शुरू कर देगा।
निवेशक सुरक्षा – यह फ्रेमवर्क गलत रिटर्न दावों से निवेशकों को बचाने के लिए शुरू किया गया है।
सेबी स्थापना – सेबी की स्थापना 1988 में हुई थी और इसे 1992 में वैधानिक दर्जा मिला।
माधवी पुरी बुच – वर्तमान में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
मुंबई – सेबी (SEBI) का मुख्य मुख्यालय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
38वां स्थापना दिवस – सेबी ने हाल ही में मुंबई में अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया है।
मिशन जागरूक – सेबी के स्थापना दिवस के अवसर पर निवेशक जागरूकता के लिए यह मिशन शुरू हुआ।
केयर रेटिंग्स – यह भारत की एक प्रमुख घरेलू क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्यरत है।
एनएसई (NSE) – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है जिसका मुख्यालय मुंबई में है।
पेटीएम पेमेंट बैंक – हाल ही में आरबीआई ने इस पेमेंट बैंक का लाइसेंस नियमों के उल्लंघन पर रद्द किया।
भारत में पेमेंट बैंक – वर्तमान में भारत में कुल 6 पेमेंट बैंक कार्यरत हैं जिनमें इंडिया पोस्ट सरकारी है।
100 करोड़ – किसी भी संस्था को पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए न्यूनतम इतनी पूंजी की आवश्यकता होती है।
2 लाख रुपये – पेमेंट बैंक में एक ग्राहक अधिकतम इतने रुपये का ही जमा रख सकता है।
आरबीआई एक्ट 1934 – भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना इसी अधिनियम के तहत 1 अप्रैल 1935 को हुई।
यंग हिल्टन आयोग – इस आयोग की सिफारिशों पर ही भारत के केंद्रीय बैंक (RBI) का गठन हुआ था।
धारा 22 – आरबीआई एक्ट की यह धारा आरबीआई को करेंसी नोट जारी करने का एकाधिकार देती है।
वित्त सचिव – भारत में एक रुपये के नोट पर केंद्रीय वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।