Daily Current Affairs MCQ June 2026 for SSC, UPSC & BPSC

15 June 2026 Current Affairs | Daily Current Affairs MCQ

Q1.15 June को मुख्य रूप से कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
A.विश्व दुग्ध दिवस
B.वैश्विक पवन दिवस ✓
C.विश्व रक्तदान दिवस
D.विश्व पर्यावरण दिवस
हर साल 15 जून को दुनिया भर में वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day) मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य पवन ऊर्जा के उपयोग और स्वच्छ ऊर्जा के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
इसके अतिरिक्त इसी दिन विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस भी मनाया जाता है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → वैश्विक पवन दिवस 2026 की थीम : विंड एनर्जी फ्रॉम एम्बिशन टू एक्सेलरेशन।
भारत का विंड पावर स्थान : वर्तमान में विश्व का चौथा सबसे बड़ा पवन ऊर्जा बाजार।
2030 का लक्ष्य : भारत ने 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री : प्रहलाद जोशी।
ग्लोबल विंड डे कॉन्फ्रेंस 2026 : इस वर्ष गोवा में आयोजित की जा रही है।
पवन ऊर्जा रिकॉर्ड : वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 6.
1 गीगावाट की नई क्षमता जोड़ी।

Q2.ओडिशा के किस प्रसिद्ध मंदिर ने अपने प्रतीकों और शब्दों के लिए ट्रेडमार्क संरक्षण प्राप्त किया है ?
A.कोणार्क सूर्य मंदिर
B.जगन्नाथ मंदिर ✓
C.लिंगराज मंदिर
D.मुक्तेश्वर मंदिर
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर ने ‘पतित पावन’, ‘आनंदा बाजार’ और ‘नीलचक्र’ जैसे धार्मिक प्रतीकों और शब्दों के लिए ट्रेडमार्क हासिल किया है।
अब इन प्रतीकों का व्यावसायिक उपयोग मंदिर प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा।
यह मंदिर की आध्यात्मिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए किया गया है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → ट्रेडमार्क की अवधि : यह संरक्षण 10 वर्षों के लिए मान्य होता है।
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन : श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) पुरी।
ट्रेडमार्क प्राप्त शब्द : ‘पतित पावन’ और ‘आनंदा बाजार’।
ट्रेडमार्क प्राप्त प्रतीक : मंदिर के शिखर पर स्थित ‘नीलचक्र’।
ओडिशा के मुख्यमंत्री : मोहन चरण मांझी।

Q3.रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं ?
A.सुदर्शन पटनायक ✓
B.मानस साहू
C.सुबल महाराणा
D.नितीश भारती
प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रूस में आयोजित ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है।
वे यह गौरव हासिल करने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं।
उन्होंने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ थीम पर अपनी कलाकृति प्रदर्शित की थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → कलाकृति की थीम : जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग।
कलाकृति की ऊंचाई : 3 मीटर ऊंची रेत की मूर्ति।
सुदर्शन पटनायक का मूल स्थान : पुरी, ओडिशा।
पद्म पुरस्कार : इन्हें 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
जनगणना 2027 : सुदर्शन पटनायक को जनगणना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है।

Q4.दुनिया के पहले ट्रिलियनियर (खरबपति) के रूप में किसे घोषित किया गया है ?
A.बर्नार्ड अरनॉल्ट
B.एलोन मस्क ✓
C.जेफ बेजोस
D.मार्क जुकरबर्ग
एलोन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर (1000 बिलियन डॉलर) के पार पहुंच गई है।
स्पेसएक्स (SpaceX) के नए निवेश और आईपीओ मूल्यांकन के बाद उनकी नेटवर्थ में यह भारी उछाल देखा गया है।
वे वर्तमान में विश्व के सबसे धनी व्यक्ति हैं।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → मुख्य कंपनियां : टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और एक्स (X, पूर्व में ट्विटर)।
नेटवर्थ का स्तर : लगभग 1.
1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर।
नागरिकता : मस्क के पास दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका की नागरिकता है।
स्पेसएक्स की स्थापना : वर्ष 2002 में की गई थी।

Q5.ओडिशा सरकार ने किस कक्षा से किस कक्षा तक मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है ?
A.कक्षा 1 से 10 तक
B.केजी से पीजी तक ✓
C.कक्षा 5 से 12 तक
D.केवल स्नातक तक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने राज्य के सरकारी संस्थानों में केजी (Kindergarten) से लेकर पीजी (Post Graduation) तक मुफ्त शिक्षा देने की ऐतिहासिक घोषणा की है।
इस योजना का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना और उच्च शिक्षा में ड्रॉपआउट दर को कम करना है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → लाभार्थी : राज्य के 10 लाख से अधिक छात्र।
नियुक्ति लक्ष्य : अगले 3 वर्षों में 45,000 शिक्षकों की भर्ती।
मुख्यमंत्री : मोहन चरण मांझी।
शिक्षा बजट : ओडिशा ने शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट आवंटन में वृद्धि की है।

Q6.इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?
A.डेविड बार्निया
B.रोमन गोफमैन ✓
C.योअवली गालंत
D.बेनी गैंट्ज़
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्याहू ने रोमन गोफमैन को मोसाद का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है।
मोसाद दुनिया की सबसे प्रभावी और खतरनाक खुफिया एजेंसियों में से एक मानी जाती है।
गोफमैन के पास सैन्य और खुफिया अभियानों का व्यापक अनुभव है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → इजराइल की राजधानी : यरूशलेम।
मुद्रा : इजराइली नई शेकेल।
प्रधानमंत्री : बेंजामिन नेत्याहू।
ऑपरेशन नासर : हाल ही में ईरान द्वारा इजराइल के खिलाफ शुरू किया गया सैन्य अभियान।

Q7.रुद्र गौरव श्रेष्ठ को हाल ही में किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है ?
A.इजराइल
B.तुर्की ✓
C.ईरान
D.सऊदी अरब
वरिष्ठ राजनयिक रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्की में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
वे 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं।
उनकी नियुक्ति भारत और तुर्की के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → पूर्व अनुभव : वे इससे पहले ईरान में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे चुके हैं।
तुर्की की राजधानी : अंकारा।
मुद्रा : तुर्किश लीरा।
राष्ट्रपति : रेसेप तैयप एर्दोगन तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
द्विपक्षीय सहयोग : हाल ही में भारत ने तुर्की की कॉप 31 (COP 31) की मेजबानी का समर्थन किया है।
राजदूत : प्रशांत पीसे को हाल ही में ओमान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

Q8.ग्लोबल चेस लीग 2026′ के चौथे सीजन की मेजबानी कौन सा भारतीय शहर करेगा ?
A.मुंबई
B.नई दिल्ली
C.बेंगलुरु ✓
D.चेन्नई
ग्लोबल चेस लीग (GCL) के चौथे संस्करण का आयोजन सितंबर 2026 में बेंगलुरु में किया जाएगा।
यह दुनिया की सबसे बड़ी टीम-आधारित शतरंज प्रतियोगिता है।
भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित लीग की मेजबानी कर रहा है, पिछला संस्करण मुंबई में हुआ था।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → आयोजन तिथि : 3 सितंबर 2026 से इसकी शुरुआत होगी।
आयोजक : टेक महिंद्रा और फिडे (FIDE) मिलकर इसे आयोजित करते हैं।
फिडे मुख्यालय : लुसाने, स्विट्जरलैंड।
फिडे उपाध्यक्ष : भारत के विश्वनाथन आनंद इस पद पर कार्यरत हैं।
शतरंज के उभरते सितारे : सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा दुनिया के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बने हैं।
रिकॉर्ड : आर.
प्रज्ञानानंद नॉर्वे शतरंज 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने।

Q9.भारतीय थल सेना के 31वें प्रमुख (Chief of Army Staff) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A.जनरल मनोज पांडे
B.लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ✓
C.लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
D.जनरल अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय थल सेना का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
धीरज सेठ इससे पहले सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → नियुक्ति की तिथि : वे 30 जून 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
नौसेना प्रमुख : एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारत के 27वें नौसेना प्रमुख बने हैं।
वायुसेना उप-प्रमुख : आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सीडीएस : एन.
एस.
राजा सुब्रमणि भारत के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं।
थल सेना दिवस : प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है।
सैन्य सलाहकार : लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सैन्य सलाहकार बनाया गया है।

Q10.द अर्थ प्राइज 2026 के वैश्विक विजेताओं में शामिल विवान, एरियाना और अव्याना ने किसका आविष्कार किया है ?
A.बायो-प्लास्टिक
B.सौर सिंचाई पंप
C.प्लास्टिक्स (इमली के बीजों से बना पाउडर) ✓
D.एआई आधारित वाटर फिल्टर
भारत के 16 वर्षीय छात्रों विवान, एरियाना और अव्याना ने इमली के बीजों के कचरे से ‘प्लास्टिक्स’ नामक पाउडर बनाया है।
यह एक बायोडिग्रेडेबल चुंबकीय पाउडर है जो पानी से माइक्रोप्लास्टिक निकालने में मदद करता है।
इस नवाचार के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अर्थ प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया है।
महत्तवपूर्ण ( Exam Points ) : → अर्थ प्राइज का महत्व : यह पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को दिया जाने वाला एक वैश्विक पुरस्कार है।
आविष्कार का आधार : यह पूरी तरह से प्राकृतिक और इमली के बीजों के कचरे पर आधारित है।
अन्य पर्यावरण पुरस्कार : भारत के डॉ.
रतानुनाथ को ब्रेकथ्रू प्राइज 2026 (ऑस्कर ऑफ साइंस) मिला है।
वीटली अवार्ड 2026 : इसे ग्रीन ऑस्कर भी कहते हैं, जो हाल ही में प्रवीण शेख और बरखा सुब्बा को मिला।
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन : भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में प्रगति की है।
एआई ईकोसिस्टम : आईआईटी रोपड़ ने भारत का पहला एकीकृत कृषि खुफिया ईकोसिस्टम लांच किया है।

Leave a Comment