19 June 2026 Current Affairs: Top National & International News

19 June 2026 Current Affairs | Daily Current Affairs MCQ

Q1.19 जून को कौन सा महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है ?
A.विश्व दुग्ध दिवस
B.विश्व महासागर दिवस
C.विश्व सिकल सेल दिवस ✓
D.विश्व पर्यावरण दिवस
तिथि – यह हर साल 19 जून को मनाया जाता है ।
उद्देश्य – सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसका मुख्य लक्ष्य है ।
बीमारी – यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो जन्म से होता है ।
लक्षण – इसमें रेड ब्लड सेल्स का आकार हंसिए की तरह हो जाता है ।
मान्यता – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2008 में इसे आधिकारिक मान्यता दी थी ।
थीम 2026 – क्लोजिंग द सर्वाइवल गैप इक्विटी इन सिकल सेल डिसीज रखी गई है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ विश्व रक्तदाता दिवस – 14 जून को मनाया गया ।
विश्व मरुस्थलीकरण दिवस – 17 जून को आयोजित हुआ ।
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस – 11 जून को मनाया गया ।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस – 12 जून को मनाया गया ।

Q2.बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है ?
A.अमेरिका
B.भारत
C.ऑस्ट्रेलिया ✓
D.जापान
मेजबान देश – ऑस्ट्रेलिया की रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स इसकी मेजबानी कर रही है ।
अंतराल – यह एक द्विवार्षिक (हर दो साल में) होने वाला हवाई युद्ध अभ्यास है ।
भागीदारी – इसमें भारत सहित कुल 19 देशों की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं ।
स्थान – इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरिटरी क्षेत्र में किया जा रहा है ।
शुरुआत – इस युद्धाभ्यास की शुरुआत वर्ष 1981 में हुई थी ।
उद्देश्य – सैन्य सहयोग बढ़ाना और इंडो-पैसिफिक में शांति स्थापित करना है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ वज्र प्रहार – भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होने वाला सैन्य अभ्यास है ।
धर्म गार्जियन – यह भारत और जापान के बीच होने वाला संयुक्त अभ्यास है ।
लामित्य – भारत और सेशेल्स के बीच आयोजित किया गया सैन्य अभ्यास है ।
खंजर – भारत और किर्गिस्तान के बीच आयोजित होने वाला सैन्य अभ्यास है ।

Q3.रक्षा मंत्रालय ने किन राज्यों में नए स्वतंत्र एनसीसी (NCC) राज्य निदेशालय बनाने को मंजूरी दी है ?
A.पंजाब और हरियाणा
B.आंध्र प्रदेश और झारखंड ✓
C.बिहार और उत्तर प्रदेश
D.मध्य प्रदेश और राजस्थान
नए निदेशालय – आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए स्वतंत्र एनसीसी निदेशालय बनेंगे ।
कुल संख्या – इसके साथ ही देश में एनसीसी राज्य निदेशालयों की संख्या 19 हो गई है ।
एनसीसी स्थापना – राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 15 जुलाई 1948 को हुई थी ।
मुख्यालय – एनसीसी का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है ।
महानिदेशक – लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स इसके वर्तमान महानिदेशक हैं ।
मोटो – एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ रक्षा सचिव – राजेश कुमार सिंह वर्तमान में भारत के रक्षा सचिव हैं।
नौसेना प्रमुख – कृष्णा स्वामीनाथन भारत के नए नौसेना प्रमुख बने हैं ।
सीडीएस – एनएस राजा सुब्रमण्यम भारत के तीसरे सीडीएस नियुक्त हुए हैं ।
थल सेना – धीरज सेठ को अगला थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है ।

Q4.फ्रांस की डसाल्ट सिस्टम्स ने किस भारतीय संस्थान के साथ मिलकर भारत का पहला न्यूक्लियर इंजीनियरिंग डिजाइन सेंटर कोडन (KODAN) लॉन्च किया है ?
A.आईआईटी मद्रास
B.आईआईटी दिल्ली
C.आईआईटी हैदराबाद ✓
D.आईआईटी बॉम्बे
केंद्र का नाम – इसका नाम सेंटर ऑफ डिजाइन एक्सीलेंस इन न्यूक्लियर इंजीनियरिंग है ।
स्थान – यह केंद्र आईआईटी हैदराबाद में स्थापित किया जाएगा ।
लक्ष्य – 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन को 100 गीगावाट तक पहुंचाना है ।
कार्य – यहाँ परमाणु रिएक्टरों का डिजिटल नक्शा और सिमुलेशन तैयार होगा ।
समझौता – इसके लिए फ्रांस के नीस में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।
महत्व – यह कुशल परमाणु इंजीनियरों और आधुनिक तकनीक की कमी को पूरा करेगा ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ परमाणु ऊर्जा आयोग – अजीत कुमार मोहंती इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं ।
आईआईटी खड़गपुर – यह भारत का पहला आईआईटी संस्थान था ।
ग्राफीन नीति – केरल व्यापक ग्राफीन नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना है ।
एंकर – आईआईटी मद्रास द्वारा जारी मानव मस्तिष्क का 3D नक्शा है ।

Q5.किस देश ने अपना पहला ‘सोलर वन’ नामक अंतरिक्ष मौसम निगरानी उपग्रह सक्रिय किया है ?
A.चीन
B.भारत
C.अमेरिका ✓
D.रूस
उपग्रह का नाम – सोलर वन (SOLAR-1) उपग्रह अमेरिका द्वारा लॉन्च किया गया है ।
एजेंसी – इसे एनओएए (NOAA) द्वारा संचालित किया जा रहा है ।
स्थान – यह उपग्रह सूर्य-पृथ्वी लंगरेज बिंदु (L1) पर स्थित है ।
उद्देश्य – सौर तूफानों की पूर्व चेतावनी और अंतरिक्ष मौसम की निगरानी करना है ।
रॉकेट – इसे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था ।
सौर गतिविधि – यह सूर्य की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने में सक्षम है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ फाल्कन 9 – यह स्पेसएक्स कंपनी का एक पुनः प्रयोज्य रॉकेट है ।
आदित्य L1 – यह सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला मिशन है ।
चंद्रयान 4 – भारत का आगामी चंद्रमा मिशन है जो नमूने वापस लाएगा ।
निसार – यह नासा और इसरो का संयुक्त पृथ्वी अवलोकन मिशन है ।

Q6.कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘शी-बॉक्स (She-Box) 2.0’ पोर्टल किसने लॉन्च किया है ?
A.महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ✓
B.गृह मंत्रालय
C.श्रम मंत्रालय
D.नीति आयोग
योजना – यह पोर्टल मिशन शक्ति योजना के तहत विकसित किया गया है ।
उद्देश्य – महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना इसका लक्ष्य है ।
कार्य – महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत यहाँ दर्ज कर सकती हैं ।
कानून – यह 2013 के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम से प्रेरित है ।
गोपनीयता – पोर्टल पर शिकायतों को गोपनीय रखने और ट्रैक करने की सुविधा है ।
मिशन शक्ति – महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 2022 में शुरू हुई योजना है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ महिला एवं बाल विकास मंत्री – अन्नपूर्णा देवी इस मंत्रालय की वर्तमान मंत्री हैं ।
प्रियदर्शनी योजना – केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना है ।
निर्भया निशा – केरल द्वारा महिलाओं की रात्रि सुरक्षा हेतु शुरू की गई पहल है ।
मुख्यमंत्री भारत दर्शन – बिहार सरकार की स्कूली छात्राओं के लिए एक योजना है ।

Q7.भारत की पहली ‘एआईएफएफ अंडर-17 महिला यूथ लीग 2026’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?
A.कोच्चि
B.नारायणपुर ✓
C.भुवनेश्वर
D.कोलकाता
आयोजन स्थल – यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित की जाएगी ।
संस्था – इसका आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) द्वारा किया जा रहा है ।
तिथि – यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा ।
विशिष्टता – यह भारत में अंडर-17 महिला क्लब फुटबॉल की पहली नेशनल लीग है ।
भागीदारी – इसमें देश भर की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं ।
लक्ष्य – महिला फुटबॉल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ संतोष ट्रॉफी – सीनियर पुरुष नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप को सर्विसेज ने जीता है ।
एशियन पैरा गेम्स – 2026 में इसका आयोजन जापान के नागोया शहर में होगा ।
विश्व योगासन चैंपियनशिप – अहमदाबाद में आयोजित हुई जिसमें भारत शीर्ष पर रहा ।
टी20 विश्व कप – 2026 का पुरुष टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित हुआ ।

Q8.पद्मश्री से सम्मानित रॉबर्ट ए.एफ. थुरमन जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से संबंधित थे ?
A.अंतरिक्ष विज्ञान
B.बौद्ध धर्म विद्वान ✓
C.खेल जगत
D.राजनीति
योगदान – वह तिब्बती बौद्ध धर्म के दुनिया के जाने-माने विद्वान थे ।
सम्मान – भारत सरकार ने उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया था ।
आयु – 84 वर्ष की आयु में उनका हाल ही में निधन हुआ है ।
उपलब्धि – उन्होंने पश्चिमी देशों में बौद्ध दर्शन को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
पद – वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इंडो-तिब्बतन बौद्ध अध्ययन के प्रोफेसर थे ।
राष्ट्रीयता – रॉबर्ट ए.एफ.थुरमन एक अमेरिकी मूल के विद्वान और दार्शनिक थे ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ विजय ओबेरॉय – पूर्व उप सेना प्रमुख जिनका हाल ही में निधन हुआ है ।
सुदर्शन पटनायक – प्रतिष्ठित रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय हैं ।
लिली दास – असम की पहली महिला रेडियो जर्नलिस्ट जिनका हाल ही में निधन हुआ ।
पंडित बिरजू महाराज – कथक नृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार थे ।

Q9.भारत और जापान के बीच ‘जॉइंट क्रेडिट मैकेनिज्म’ (JCM) किस अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत संचालित होता है ?
A.रियो कन्वेंशन
B.क्योटो प्रोटोकॉल
C.पेरिस समझौता ✓
D.मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
संधि – यह समझौता पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.
2 के तहत किया गया है ।
उद्देश्य – कार्बन क्रेडिट ट्रांसफर के माध्यम से जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करना है ।
कार्बन मार्केट – इसके तहत दोनों देश कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करेंगे ।
पेरिस एग्रीमेंट – इसे 2015 में कॉप-21 के दौरान अपनाया गया था ।
मुख्यालय – जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) का मुख्यालय बॉन, जर्मनी में है ।
लक्ष्य – ग्लोबल वार्मिंग को 1.
5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का प्रयास करना है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ कॉप-31 – इस साल जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन तुर्की में किया जाएगा ।
वैश्विक शांति सूचकांक – भारत इस सूचकांक में 127वें स्थान पर है ।
कार्बन डाइऑक्साइड – भारत में हवा से कार्बन सोखने वाली पहली लैब आईआईटी बॉम्बे में बनी है ।
हरित हाइड्रोजन मिशन – प्रहलाद जोशी ने इसके तहत नए पोर्टल का शुभारंभ किया है ।

Q10.बिहार के किस उत्पाद को हाल ही में जीआई टैग मिला है जो नालंदा से संबंधित है ?
A.पत्थरकट्टी कला
B.पीड़िया पेंटिंग
C.52 बूटी साड़ी ✓
D.कतरनी चावल
उत्पाद का नाम – नालंदा की 52 बूटी साड़ी और फैब्रिक को जीआई टैग मिला है ।
विशेषता – इस साड़ी में हाथों से 52 प्रकार के पारंपरिक डिजाइन बुने जाते हैं ।
अन्य उत्पाद – बिहार की पत्थरकट्टी कला और पीड़िया पेंटिंग को भी टैग मिला है ।
जीआई एक्ट – यह कानून वर्ष 1999 में बना और 2003 से लागू हुआ ।
वैधता – किसी उत्पाद को मिला जीआई टैग 10 वर्षों के लिए मान्य होता है ।
प्रथम उत्पाद – भारत में दार्जिलिंग चाय को सबसे पहले जीआई टैग दिया गया था ।
अन्य महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : ⇒ मुख्यमंत्री – सम्राट चौधरी बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं ।
राज्यपाल – सैयद अता हसनैन बिहार के वर्तमान राज्यपाल हैं ।
बिहार दिवस – यह हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है ।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व – यह बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है ।
राज्यपाल – राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर केरल के वर्तमान राज्यपाल हैं ।
शांत घाटी – साइलेंट वैली नेशनल पार्क केरल में स्थित है ।
कथकली – केरल की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य शैली है ।

Leave a Comment