Daily Current Affairs MCQ June 2026 for SSC, UPSC & BPSC

10 June 2026 Current Affairs | Daily Current Affairs MCQ

Q1.विश्व नेत्रदान दिवस या दृष्टिदान संकल्प दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है ?
A.8 जून
B.10 जून ✓
C.9 जून
D.5 जून
उद्देश्य – यह दिवस लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
दान प्रक्रिया – नेत्रदान में मुख्य रूप से आंखों का कॉर्निया दान किया जाता है।
महत्व – इससे दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी प्राप्त करने में मदद मिलती है।
थीम 2026 – वर्ष 2026 की थीम डोनेट आइस गिफ्ट साइड ट्रांसफॉर्म लाइव्स रखी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ 8 जून – विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
9 जून – अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस मनाया जाता है।

Q2.सिपरी रिपोर्ट 2026 के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत किस स्थान पर है ?
A.चौथा
B.पांचवां ✓
C.छठा
D.तीसरा
रिपोर्ट जारी – स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा यह डाटा जारी किया गया है।
भारत की रैंक – सैन्य खर्च के मामले में भारत विश्व में पांचवें स्थान पर रहा है।
कुल खर्च – भारत का कुल सैन्य खर्च 92.1 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया है।
शीर्ष देश – इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर काबिज है।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ सैन्य खर्च – भारत पांचवीं सबसे बड़ी सैन्य अर्थव्यवस्था बना है ।
ग्लोबल फायरपावर – भारत इस सूचकांक में चौथे स्थान पर है।
आतंकवाद – प्रभावित देशों की सूची में भारत की रैंक 13वीं है।
Q3.ईरान ने इजराइल के सैन्य ठिकानों के विरुद्ध हाल ही में कौन सा सैन्य अभियान शुरू किया है ?
A.ऑपरेशन आयरन डोम
B.ऑपरेशन नासर ✓
C.ऑपरेशन अजय
D.ऑपरेशन नासा
ईरान का प्रहार – ईरान ने इजराइल के खिलाफ ऑपरेशन नासर की शुरुआत की है।
अभियान का नाम – नासर का अर्थ जीत या विक्ट्री बताया गया है।
आयोजक इकाई – यह हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स द्वारा किया गया है।
हमले का केंद्र – इजराइल के नेवातिम और तेलनोफ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ राजधानी – ईरान की राजधानी तेहरान है।
ज्वालामुखी – ईरान का देमबंद ज्वालामुखी हाल ही में चर्चा में रहा है।
ऑपरेशन लायन रॉयर – इजराइल ने इसे ईरान के खिलाफ शुरू किया था।
Q4.केरल में हाल ही में किस संक्रमण के कारण हुई मौतों के बाद निगरानी और निवारक उपाय सख्त कर दिए गए हैं ?
A.इबोला
B.शिगेला ✓
C.निपाह
D.जीका
संक्रमण का प्रकोप – केरल में शिगेला संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
फैलने का कारण – यह दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलने वाला रोग है।
लक्षण – इसके प्रमुख लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी और डिहाइड्रेशन शामिल हैं।
सरकारी कदम – राज्य में जल आपूर्ति और भोजन की स्वच्छता की जांच तेज कर दी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ नया नाम – केरल ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर केरलम कर दिया है।
मुख्यमंत्री – वी. डी. सतीशन वर्तमान में केरल के मुख्यमंत्री हैं।
हॉक सिस्टम – केरल ने वन्यजीव अपराध प्रबंधन के लिए हॉक डिजिटल सिस्टम लांच किया है।
Q5.एपीडा ने हाल ही में किस राज्य की जीआई टैग प्राप्त तेजपुर लीची की पहली खेप दुबई निर्यात की है ?
A.बिहार
B.असम ✓
C.त्रिपुरा
D.पश्चिम बंगाल
निर्यात गतिविधि – एपीडा ने असम की तेजपुर लीची की पहली खेप दुबई और सिंगापुर भेजी है।
जीआई टैग – तेजपुर लीची को वर्ष 2015 में भौगोलिक संकेत प्राप्त हुआ था।
विशेषता – यह अपनी विशिष्ट सुगंध, मिठास और चमकीले लाल रंग के लिए प्रसिद्ध है।
निर्यात एजेंसी – यह कार्य कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ मुख्यमंत्री – असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा हैं।
राज्यपाल – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के वर्तमान राज्यपाल हैं।
काजीरंगा – एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध नेशनल पार्क असम में है।
Q6.एथलीट शैली सिंह ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन 2026 में किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है ?
A.भाला फेंक
B.लंबी कूद ✓
C.दौड़
D.ऊंची कूद
पदक जीत – शैली सिंह ने लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
प्रदर्शन – उन्होंने 6.24 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
स्थान – यह प्रतियोगिता ताइवान के न्यू ताइपे सिटी में आयोजित की गई थी।
अन्य पदक – इस स्पर्धा में वियतनाम ने रजत और ऑस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ खेल मंत्री – मनसुख मंडाविया भारत के वर्तमान खेल मंत्री हैं।

Q7.अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कौन सा देश रहा है ?
A.जापान
B.भारत ✓
C.अर्जेंटीना
D.अमेरिका
मेजबान शहर – पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात में किया गया।
भारत का दबदबा – भारत 114 पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
पदकों का विवरण – भारत ने कुल 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं।
शुभंकर – इस चैंपियनशिप का शुभंकर वीर द लायन था।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ योग दिवस – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
मेजबान 2026 – वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा।
Q8.सिपरी ईयर बुक 2026 के अनुसार परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?
A.सातवां
B.छठा ✓
C.आठवां
D.पांचवां
रिपोर्ट का डाटा – सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं।
वैश्विक रैंकिंग – परमाणु शक्ति संपन्न देशों में भारत छठे स्थान पर आ गया है।
पड़ोसी देश – इस सूची में पाकिस्तान 170 हथियारों के साथ सातवें स्थान पर है।
सर्वाधिक हथियार – दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ मुख्यालय – सिपरी का मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थित है।
स्थापना – इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी।
Q9.नेहा सांगवान ने उलानबटोर ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में कौन सा पदक जीता है ?
A.रजत
B.स्वर्ण ✓
C.कांस्य
D.कोई पदक नहीं
उपलब्धि – नेहा सांगवान ने मंगोलिया के उलानबटोर में स्वर्ण पदक जीता है।
भार वर्ग – उन्होंने महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग में यह जीत हासिल की।
प्रतिद्वंद्वी – फाइनल में नेहा ने उत्तर कोरिया की प्योल हांग को पराजित किया।
स्थान – विश्व रैंकिंग सीरीज का यह टूर्नामेंट मंगोलिया में आयोजित हुआ था।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ राजधानी – मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर है।
खानकस्ट अभ्यास – भारत और मंगोलिया के बीच खानकस्ट सैन्य अभ्यास होता है।
Q10.हाल ही में भारतीय विद्या भवन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A.नीलखंड मिश्रा
B.बनवारी लाल पुरोहित ✓
C.आशुतोष दीक्षित
D.ज्ञानेंद्र सिंह मलिक
नियुक्ति – बनवारी लाल पुरोहित को भारतीय विद्या भवन का नया अध्यक्ष चुना गया है।
संस्थान – भारतीय विद्या भवन भारत का एक प्रमुख शैक्षणिक और सांस्कृतिक ट्रस्ट है।
अन्य नियुक्तियां – आशुतोष दीक्षित को वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रमुख – ज्ञानेंद्र सिंह मलिक गुजरात के नए डीजीपी नियुक्त हुए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण (Exam Points) :→ सीबीएसई – लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
यूपी डीजीपी – राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक डीजीपी बने हैं।

Leave a Comment