Current Affairs In Hindi 2026-27 | Daily Current Affairs | 10 May Current Affairs 2026
Q1.मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किस मंत्रालय ने जननी डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है ?
A.रक्षा मंत्रालय
B.महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
C.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ✓
D.कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
जननी प्लेटफॉर्म – यह गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का डेटा एकत्र करने हेतु लॉन्च किया गया एक डिजिटल पोर्टल है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय – इसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है ।
एकीकृत देखभाल – इस प्लेटफॉर्म का मुख्य लक्ष्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है ।
अतिरिक्त पोर्टल – इसी पहल के अंतर्गत युवििन और पोषण पोर्टल को भी एकीकृत रूप से लॉन्च किया गया है ।
डिजिटल स्वास्थ्य – सरकार ने स्वास्थ्य प्रणाली के एकीकरण हेतु स्वस्थ भारत पोर्टल का भी शुभारंभ किया है ।
जेपी नड्डा – वर्तमान में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं ।
मृत्यु दर लक्ष्य – जननी प्लेटफॉर्म का प्राथमिक लक्ष्य एमएमआर और आईएमआर को प्रभावी ढंग से घटाना है ।
युवििन पोर्टल – शिशुओं के टीकाकरण और स्वास्थ्य रिकॉर्ड हेतु लॉन्च किया गया विशेष डिजिटल माध्यम ।
स्वस्थ भारत पोर्टल – डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एकीकृत करने के लिए शुरू की गई नई सेवा ।
डेटा एकत्रीकरण – जननी पोर्टल के जरिए देश भर में नवजात शिशुओं के जन्म और स्वास्थ्य का सटीक डेटा मिलेगा ।
पोषण ऐप – गर्भवती महिलाओं के उचित पोषण की निगरानी हेतु जननी के साथ संचालित एक सहायक ऐप ।
नमो कमल – वियतनाम के राष्ट्रपति को भेंट किया गया विशेष 108 पंखुड़ियों वाला फूल ।
बोधि वृक्ष – वियतनाम राष्ट्रपति तोलाम को उपहार में दिया गया पवित्र प्रतीकात्मक पौधा ।
वाराणसी रेशम – उत्तर प्रदेश के वाराणसी से निर्मित रेशमी वस्त्र जो विदेशी मेहमान को भेंट किया गया ।
पीतल बुद्ध प्रतिमा – मुरादाबाद में निर्मित भगवान बुद्ध की प्रतिमा जो वियतनाम प्रतिनिधिमंडल को दी गई ।
Q2.मई 2026 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A.रोहित जैन ✓
B.टी रविशंकर
C.स्वामीनाथन जे
D.पी वासुदेवन
रोहित जैन – आरबीआई के नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर जिन्होंने टी रविशंकर का स्थान लिया है ।
कार्यकाल – इनकी नियुक्ति आगामी 3 वर्षों के लिए प्रभावी की गई है ।
आरबीआई संरचना – रिजर्व बैंक में एक गवर्नर के साथ कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं ।
अन्य डिप्टी गवर्नर – वर्तमान में स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और एस सी मुर्मू भी इस पद पर कार्यरत हैं ।
मुख्यालय – भारतीय रिजर्व बैंक का प्रधान कार्यालय मुंबई में स्थित है ।
आरबीआई स्थापना – भारत का केंद्रीय बैंक जिसकी स्थापना 1935 में हुई थी ।
गवर्नर – वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं ।
मौद्रिक नीति – डिप्टी गवर्नर मौद्रिक नीति और बैंकिंग पर्यवेक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
कार्यकाल सीमा – आरबीआई डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति आमतौर पर तीन साल के लिए की जाती है ।
विशाखापट्टनम – दक्षिण तटीय रेलवे का नया मुख्यालय और आंध्र प्रदेश का प्रमुख शहर ।
18वां रेलवे जोन – दक्षिण तटीय रेलवे भारत का नवीनतम रेलवे जोन बना है ।
रेड क्रॉस दिवस – प्रतिवर्ष 8 मई को मानवता के सम्मान में मनाया जाने वाला दिवस ।
मानवता में एकता – वर्ष 2026 के विश्व रेड क्रॉस दिवस की आधिकारिक थीम ।
थॉमस कप विजेता – चीन ने फ्रांस को हराकर 12वीं बार यह बैडमिंटन खिताब जीता ।
सिक्किम – भारत का पहला पूर्णतः पेपरलेस न्यायपालिका वाला राज्य बना ।
सिबैक्स II – भारत और कंबोडिया के बीच आयोजित होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ।
Q3.वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किस भारतीय व्यक्ति का नाम नामांकित किया गया है ?
A.कैलाश सत्यार्थी
B.सोनम वांगचुक
C.रतन टाटा
D.अरुणाचलम मुरुगनाथन ✓
अरुणाचलम मुरुगनाथन – इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की तकनीक हेतु नामांकित किया गया है ।
पैडमैन – मुरुगनाथन को भारत के ‘पैडमैन’ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है ।
विशेष फिल्म – वर्ष 2018 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ इन्हीं के जीवन पर आधारित थी ।
कार्य – इनके द्वारा विकसित कम लागत वाली मशीन ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में सहायक है ।
नोबेल नामांकन – 2026 के शांति पुरस्कार हेतु भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता का चयन हुआ ।
सस्ता सेनेटरी पैड – मुरुगनाथन द्वारा आविष्कृत मशीन जो ग्रामीण विकास को बढ़ावा देती है ।
पैडमैन मूवी – इनके संघर्षों को पर्दे पर उतारने वाली लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म ।
बेंगलुरु – ग्रोथ हब्स इंडेक्स 2026 के अनुसार दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता शहर ।
हंता वायरस – चूहों के माध्यम से फैलने वाला जानलेवा वायरस जो हाल ही में चर्चा में रहा ।
पल्मोनरी सिंड्रोम – हंता वायरस से होने वाली गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी ।
चूहों का मलमूत्र – हंता वायरस के संक्रमण का मुख्य स्रोत और वाहक माना जाता है ।
मृत्यु दर – हंता वायरस के संक्रमण में मृत्यु दर लगभग 38 से 40 प्रतिशत तक होती है ।
महाबोधि मंदिर – वियतनाम के राष्ट्रपति ने बिहार स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर का दौरा किया ।
सम्राट अशोक – महाबोधि मंदिर का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इन्हीं के द्वारा हुआ ।
यूनेस्को दर्जा – महाबोधि मंदिर को वर्ष 2002 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था ।
Q4.किस भारतीय संस्थान ने अमेरिका में डीप टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय केंद्र लॉन्च किया है ?
A.IIT बॉम्बे
B.IIT मद्रास ✓
C.IIT दिल्ली
D.IIT खड़गपुर
IIT मद्रास – इस संस्थान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली के पास अपना ग्लोबल सेंटर खोला है ।
स्थान – यह केंद्र अमेरिका के मेनलो पार्क में स्थापित किया गया है ।
डीप टेक – यह एआई, रोबोटिक्स और ऊर्जा तकनीक जैसी कठिन तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप्स को मदद करेगा ।
निवेश – इस अंतरराष्ट्रीय केंद्र को बनाने में लगभग 2.5 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है ।
सहयोग – यह केंद्र भारतीय वैज्ञानिकों और स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने में मदद करेगा ।
सिलिकॉन वैली – दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स का वैश्विक केंद्र ।
विनय मोहन क्वात्रा – अमेरिका में वर्तमान भारतीय राजदूत जो तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं ।
डीप टेक परिभाषा – उन्नत एआई और रोबोटिक्स जैसी नई और कठिन तकनीकों का स्टार्टअप क्षेत्र ।
IIT खड़गपुर – भारत में स्थापित किया गया सबसे पहला आईआईटी संस्थान ।
रिंग वन – आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित किया गया कांटेक्टलेस पेमेंट डिवाइस ।
वडी वन – आईआईटी मद्रास द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे हल्की व्हीलचेयर ।
ग्लोबल एआई कॉन्क्लेव – चेन्नई में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन जिसमें आईआईटी मद्रास भागीदार रहा ।
आरिस चिप – आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित की गई स्वदेशी अंतरिक्ष चिप ।
एनआईआरएफ रैंकिंग – वर्ष 2025 की रैंकिंग में आईआईटी मद्रास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
स्मोग ईटिंग कोटिंग – वायु प्रदूषण से निपटने हेतु दिल्ली सरकार और आईआईटी मद्रास की संयुक्त पहल ।
Q5.मध्य प्रदेश किस राज्य के साथ मिलकर भारत का पहला अंतर-राज्यीय चीता कॉरिडोर बनाने जा रहा है ?
A.राजस्थान ✓
B.महाराष्ट्र
C.छत्तीसगढ़
D.उत्तर प्रदेश
चीता कॉरिडोर – यह मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच चीतों के स्वतंत्र विचरण हेतु बनाया जा रहा है ।
क्षेत्रफल – यह गलियारा लगभग 17,000 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में विस्तृत होगा ।
संरक्षित क्षेत्र – इसमें एमपी का कूनो नेशनल पार्क और राजस्थान का मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व शामिल होगा ।
विभाजन – कॉरिडोर का 10,500 वर्ग किमी हिस्सा एमपी में और 6,500 वर्ग किमी राजस्थान में आएगा ।
लाभ – इससे चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र रूप से घूमने और शिकार की अनुमति मिलेगी ।
भजन लाल शर्मा – राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री जिन्होंने इस कॉरिडोर हेतु सहयोग किया है ।
हरिभाऊ बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत हैं ।
पालपुर कूनो – मध्य प्रदेश का नेशनल पार्क जहाँ अफ्रीकी चीतों को पुनस्र्थापित किया गया है ।
मुकुंदरा हिल्स – राजस्थान स्थित टाइगर रिजर्व जो चीता कॉरिडोर का प्रमुख हिस्सा बनेगा ।
प्लास्टिक कचरा – राजस्थान ने 1000 पंचायतों में बर्तन बैंक शुरू करने की नई पहल की है ।
शिक्षा संजीवनी – राजस्थान सरकार द्वारा स्कूली बच्चों हेतु शुरू की गई दुर्घटना बीमा योजना ।
केन-बेतवा लिंक – भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना जो एमपी और यूपी के बीच संचालित है ।
गांधी सागर अभयारण्य – मध्य प्रदेश का क्षेत्र जो चीता कॉरिडोर के नेटवर्क का भाग होगा ।
ट्रांसजेंडर सम्मेलन – फरवरी 2025 में राजस्थान के अजमेर में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन ।
बर्तन बैंक – प्लास्टिक कचरे को कम करने हेतु राजस्थान की एक अनूठी ग्राम पंचायत योजना ।
Q6.हाल ही में किस देश ने अपने बंद परमाणु रिएक्टर से ‘हाइली एनरिच्ड यूरेनियम’ अमेरिका को सौंपा है ?
A.ब्राजील
B.अर्जेंटीना
C.वेनेजुएला ✓
D.कोलंबिया
यूरेनियम निष्कर्षण – अमेरिका ने वेनेजुएला के एक बंद परमाणु रिएक्टर से लगभग 13.5 किग्रा यूरेनियम निकाला है ।
सुरक्षा उपाय – यह कदम यूरेनियम के गलत हाथों में जाने से रोकने और परमाणु सुरक्षा हेतु उठाया गया है ।
वेनेजुएला – यह दक्षिण अमेरिकी देश है जिसकी राजधानी कराकस और मुद्रा वेनेजुएला बोलीवर है ।
नेतृत्व – वेनेजुएला की वर्तमान राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज हैं जो प्रशासनिक कमान संभाल रही हैं ।
कराकस – वेनेजुएला की राजधानी है।
बोलीवर – वेनेजुएला की आधिकारिक मुद्रा जो वर्तमान में आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है ।
मारिया कोरिना मचाडो – वेनेजुएला की नेता जिन्हें वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला ।
निकोलस मदुरो – वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति जिन्हें वर्तमान में अमेरिका द्वारा हिरासत में लिया गया है ।
हंगरी – पीटर मैग्यार हाल ही में इस यूरोपीय देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं ।
बुल्गारिया – रोमेन रादेव ने हाल ही में इस देश के प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है ।
जिबूती – इस्माइल उमर गुले को हाल ही में इस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है ।
वियतनाम राष्ट्रपति – तोलाम जो हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे ।
नेपाल – वालिन शाह हाल ही में इस पड़ोसी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं ।
इराक – निज़ार अमेदी हाल ही में इस खाड़ी देश के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए हैं ।
Q7.2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी कौन सा शहर करेगा ?
A.जयपुर
B.दिल्ली ✓
C.इंदौर
D.हैदराबाद
दिल्ली मेजबानी – यह चैंपियनशिप दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में जुलाई और अगस्त 2026 के बीच आयोजित होगी ।
संस्करण – यह कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का 22वां महत्वपूर्ण संस्करण होगा ।
प्रतिभागी – इस वैश्विक प्रतियोगिता में लगभग 35 देशों की टीमों के भाग लेने की संभावना है ।
इतिहास – प्रथम बार यह चैंपियनशिप वर्ष 1971 में सिंगापुर में आयोजित की गई थी ।
अंतराल – यह खेल आयोजन आमतौर पर प्रत्येक 2 वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है ।
त्यागराज स्टेडियम – दिल्ली स्थित प्रमुख खेल परिसर जहाँ टेबल टेनिस चैंपियनशिप होगी ।
कॉमनवेल्थ गेम्स – राष्ट्रमंडल देशों के बीच आयोजित होने वाला एक प्रमुख बहु-खेल आयोजन ।
22वां संस्करण – वर्ष 2026 में दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाला टेबल टेनिस का पड़ाव ।
इंदौर – ब्रिक्स एग्रीकल्चर मिनिस्टर्स की 2026 की बैठक का आधिकारिक मेजबान शहर ।
एआई फोकस – ब्रिक्स कृषि बैठक में एआई और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया ।
शिवराज सिंह चौहान – वर्तमान में भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं ।
काशी तमिल संगमम – वाराणसी में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक और भाषाई मिलन उत्सव ।
हिंदी साहित्य संग्रहालय – वाराणसी के बीएचयू परिसर में स्थापित किया जा रहा नया संग्रहालय ।
मदन मोहन मालवीय – वर्ष 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले महामना ।
एआई इंपैक्ट शिखर सम्मेलन – भारत द्वारा आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित वैश्विक सम्मेलन ।
Q8.भारत का पहला पूर्णतः पेपरलेस न्यायपालिका वाला राज्य कौन सा बन गया है ?
A.गोवा
B.केरल
C.गुजरात
D.सिक्किम ✓
सिक्किम न्यायपालिका – यहाँ की सभी अदालती कार्यवाही और रिकॉर्ड्स को पूर्णतः डिजिटल कर दिया गया है ।
डिजिटल सुधार – यह कदम न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से उठाया गया है ।
ऑपरेशन हिमसेतु – भारतीय सेना द्वारा सिक्किम में पर्यटकों को बचाने हेतु चलाया गया बचाव अभियान ।
ग्रीन मेथेनॉल – कचरे से निपटने हेतु गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह पर भारत का पहला संयंत्र स्थापित हुआ ।
नितिन गडकरी – गुजरात में भारत के पहले मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम का उद्घाटन किया ।
गंगटोक – हिमालयी राज्य सिक्किम की राजधानी और प्रमुख व्यापारिक केंद्र ।
ओम प्रकाश माथुर – वर्तमान में सिक्किम राज्य के आधिकारिक राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं ।
पीएस गोले – सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री जो राज्य के विकास की कमान संभाल रहे हैं ।
पाकयोंग हवाई अड्डा – सिक्किम का एकमात्र चालू हवाई अड्डा जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है ।
लेपचा वाद्य यंत्र – सिक्किम के तुंगबुक और पुंतोंग पलित को हाल ही में जीआई टैग मिला है ।
त्रिलोचन पोखरेल – पाकयोंग हवाई अड्डे का हाल ही में बदला गया नया आधिकारिक नाम ।
नारी अदालत – सिक्किम में महिलाओं के विवादों के समाधान हेतु शुरू की गई विशेष पहल ।
आमा सशक्तिकरण – सिक्किम सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजना ।
भारतीय ऑर्किड महोत्सव – वर्ष 2026 में सिक्किम के पाकयोंग जिले में आयोजित विशेष उत्सव ।
विश्राम अवकाश योजना – सिक्किम देश का पहला राज्य बना जिसने कर्मचारियों हेतु यह योजना शुरू की ।
Q9.चूहों के कारण फैलने वाले किस गंभीर वायरस के मामले हाल ही में एक क्रूज जहाज पर देखे गए हैं ?
A.हंता वायरस ✓
B.निपाह वायरस
C.जीका वायरस
D.इबोला वायरस
हंता वायरस – यह एक जानलेवा वायरस है जो मुख्य रूप से चूहों और कृन्तकों के माध्यम से फैलता है ।
लक्षण – यह मनुष्यों में पल्मोनरी सिंड्रोम जैसी गंभीर सांस की बीमारी पैदा करता है ।
संचरण – संक्रमण चूहों के मलमूत्र, लार या उनके सीधे संपर्क में आने से होता है ।
मृत्यु दर – इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में मृत्यु की संभावना 38-40 प्रतिशत तक होती है ।
क्रूज अलर्ट – अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर मामले मिलने से अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी है ।
पल्मोनरी सिंड्रोम – हंता वायरस से प्रभावित फेफड़ों की एक गंभीर और घातक स्थिति ।
अटलांटिक महासागर – जहाँ हाल ही में क्रूज जहाज पर वायरस के संक्रमण का पता चला है ।
प्रसार भारती – प्रसून जोशी को हाल ही में इस सार्वजनिक प्रसारक का नया अध्यक्ष बनाया गया है ।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय – प्रसार भारती के अध्यक्ष की नियुक्ति करने वाला आधिकारिक विभाग ।
टी रविशंकर – आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर जिनका स्थान हाल ही में रोहित जैन ने लिया है ।
पोर्टेबल एमआरआई – एम्स दिल्ली में शुरू किया गया भारत का पहला बेडसाइड डायग्नोस्टिक सिस्टम ।
सी प्लेन सेवा – लक्षद्वीप में शुरू की गई भारत की पहली कमर्शियल जलीय विमान सेवा ।
स्काई हॉप एविएशन – लक्षद्वीप में सी प्लेन सेवा का संचालन करने वाली आधिकारिक कंपनी ।
डॉक्टर आर बाला सुब्रमण्यम – हाल ही में नीति आयोग के नए पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं ।
नीति आयोग स्थापना – 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर स्थापित सरकारी थिंक टैंक ।
Q10.भारत का पहला शहरी मौसम परीक्षण केंद्र और एरोसोल वेधशाला कहाँ स्थापित की गई है ?
A.कोच्चि
B.चेन्नई ✓
C.पणजी
D.विशाखापट्टनम
चेन्नई वेधशाला – इसे शहर के मौसम और प्रदूषण की सटीक जानकारी प्राप्त करने हेतु स्थापित किया गया है ।
संस्थान – इसका विकास ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी’ (पुणे) द्वारा किया गया है ।
एरोसोल अध्ययन – यह हवा में मौजूद धूल और धुएं के कणों का अध्ययन कर जलवायु परिवर्तन पर डेटा देगा ।
उपकरण – इस केंद्र में हवा, बारिश और तापमान मापने के लिए लगभग 15 आधुनिक मशीनें लगी हैं ।
उद्देश्य – इसका मुख्य लक्ष्य भारी बारिश और तूफान जैसी आपदाओं की समय पर चेतावनी देना है ।
एम रविचंद्रन – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव जिन्होंने चेन्नई में इस वेधशाला का उद्घाटन किया ।
आईआईटीएम पुणे – मौसम अनुसंधान हेतु भारत का प्रमुख संस्थान जिसने चेन्नई केंद्र बनाया है ।
आपदा प्रबंधन – शहरी वेधशाला बाढ़ और चक्रवात से निपटने में शहर की तैयारी को मजबूती देगी ।
मोति पालन क्लस्टर – झारखंड के हजारीबाग को भारत का पहला मोती पालन केंद्र घोषित किया गया ।
3D चिप पैकेजिंग – ओडिशा के भुवनेश्वर में भारत की पहली उन्नत पैकेजिंग यूनिट की आधारशिला रखी गई ।
मरीन स्पेशल प्लान – ओडिशा समुद्री क्षेत्र के बेहतर प्रबंधन हेतु यह योजना लागू करने वाला पहला राज्य बना ।
कांकरिया डिपो – अहमदाबाद स्थित यह डिपो भारत का पहला जल तटस्थ (Water Neutral) रेलवे डिपो बना ।
अवतार ड्रोन – भारत का पहला एम्फीबियस ड्रोन जो पानी और जमीन दोनों पर काम कर सकता है ।
मेनका गुरुस्वामी – पश्चिम बंगाल से चुनी गई देश की पहली खुले तौर पर क्वीर राज्यसभा सांसद ।
चिदंबरनार बंदरगाह – तमिलनाडु में स्थित भारत का पहला डिजिटल ट्विन पहल शुरू करने वाला पोर्ट ।