Current Affairs In Hindi 2026-27 | 11 May Current Affairs 2026

Current Affairs In Hindi 2026-27 | Daily Current Affairs | 11 May Current Affairs 2026


Q1.विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 के अनुसार 137 बिलियन डॉलर प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का शीर्ष देश कौन सा है ?
A.मेक्सिको
B.भारत ✓
C.चीन
D.फिलीपींस
रिपोर्ट संकलन- प्रेषण के मामले में भारत 137 अरब डॉलर के साथ विश्व में शीर्ष स्थान पर है।
ऐतिहासिक उपलब्धि- भारत 100 बिलियन डॉलर का प्रेषण आंकड़ा पार करने वाला विश्व का पहला देश बना है।
वैश्विक डेटा- वर्तमान में पूरे विश्व में प्रवासियों की कुल संख्या 304 मिलियन तक पहुँच गई है।
द्वितीय स्थान- प्रेषण प्राप्त करने वाले देशों की सूची में मेक्सिको दूसरे स्थान पर रहा है।
रिपोर्ट संस्करण- प्रवासन पर आधारित यह महत्वपूर्ण रिपोर्ट अपने 13वें संस्करण के रूप में जारी हुई है।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : आईओएम- मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित है।
प्रेषण- विदेशों में काम करने वाले नागरिकों द्वारा अपने देश भेजा गया धन।
प्रवासन- अपने जन्म स्थान को छोड़कर दूसरे देश में बसना।
शीर्ष प्रेषण- भारत लंबे समय से इस सूची में प्रथम बना हुआ है।
मेक्सिको- भारत के बाद प्रेषण का दूसरा सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता।
आईओएम रिपोर्ट- यह वैश्विक प्रवासन रुझानों का विस्तृत विश्लेषण करती है।
प्रवासी संख्या- विश्व की कुल जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रवासी है।
आर्थिक प्रभाव- प्रेषण विकासशील देशों की जीडीपी में बड़ा योगदान देता है।
डेटा स्रोत- यह आंकड़े विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 से लिए गए हैं।
भारत की पकड़- प्रेषण में भारत की हिस्सेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
Q2.सुप्रीम कोर्ट ने किस कानून के तहत जबरन तेजाब पिलाने के पीड़ितों को भी एसिड अटैक विक्टिम श्रेणी में शामिल करने का आदेश दिया है ?
A.भारतीय न्याय संहिता 2023
B.दिव्यांग व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 ✓
C.महिला संरक्षण अधिनियम 2005
D.दंड प्रक्रिया संहिता 1973
न्यायिक निर्णय- सुप्रीम कोर्ट ने आंतरिक अंगों की क्षति झेलने वाले पीड़ितों को भी विक्टिम माना है।
कानूनी अधिकार- पीड़ितों को अब दिव्यांग व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के तहत सभी लाभ मिलेंगे।
समानता का अधिकार- कोर्ट ने इसे अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का हिस्सा बताया है।
अतिरिक्त लाभ- इन पीड़ितों को अब सरकारी सहायता , मुआवजा और आरक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।
विशेष प्रावधान- तेजाब फेंकने और पिलाने के बीच भेदभाव करना कानूनन गलत माना गया है।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : अनुच्छेद 14- कानून के समक्ष समानता और समान संरक्षण सुनिश्चित करता है।
आरपीडब्ल्यूडी एक्ट- यह अधिनियम 2016 में बना और अप्रैल 2017 से लागू हुआ।
अनुच्छेद 142- सुप्रीम कोर्ट को पूर्ण न्याय के लिए विशेष आदेश देने की शक्ति देता है।
शाहिन मलिक मामला- इसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
आंतरिक क्षति- तेजाब पीने से भोजन नली और पेट जैसे अंग गंभीर रूप से जल जाते हैं।
सरकारी सहायता- एसिड पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार वित्तीय मदद देती है।
लंबित मामले- उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एसिड अटैक के सर्वाधिक मामले लंबित हैं।
अवैध बिक्री- तेजाब की अवैध बिक्री करने वालों को भी सह-आरोपी बनाने का सुझाव दिया गया।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र- अब आंतरिक क्षति वाले पीड़ितों को भी यह प्रमाण पत्र मिलेगा।
गरिमामय जीवन- अनुच्छेद 21 के तहत सभी को सम्मान से जीने का अधिकार है।
Q3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई 2026 को किस सैन्य अभियान की पहली वर्षगांठ पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) बदली है ?
A.ऑपरेशन अजय
B.ऑपरेशन कावेरी
C.ऑपरेशन सिंदूर ✓
D.ऑपरेशन मर्यादा
शौर्य को नमन- प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर डीपी बदलकर सेना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभियान का नाम- ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ 7 मई 2026 को आधिकारिक रूप से मनाई गई।
 सैन्य कार्यवाही- यह अभियान पीओके में आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट करने हेतु चलाया गया था।
पृष्ठभूमि- 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले के जवाब में यह कड़ी सैन्य कार्यवाही की गई थी।
सफलता- इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया था।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : पहलगाम हमला- अप्रैल 2025 में निहत्थे लोगों पर आतंकी हमला हुआ था।
आतंकी लॉन्च पैड- भारतीय सेना ने सीमा पार 9 बड़े लॉन्च पैड तबाह किए।
कार्यकाल- यह ऑपरेशन लगभग 88 घंटों तक निरंतर चला था।
ब्रह्मास्त्र मिसाइल- अभियान के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग की भी चर्चा रही।
रक्षा मंत्री- राजनाथ सिंह ने भी डीपी बदलकर सेना के शौर्य को नमन किया।
ऑपरेशन की तिथि- यह 7 मई 2025 को शुरू की गई बड़ी जवाबी कार्यवाही थी।
जनहानि का बदला- पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई थी जिसका बदला लिया गया।
संयुक्त श्रद्धांजलि- तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी।
सैन्य शक्ति- यह भारत की आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है।
सुरक्षा तंत्र- S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का भी इस दौरान सक्रिय उपयोग हुआ।
Q4.कैंब्रिज डेडिकेटेड टीचर अवार्ड 2026 में दक्षिण एशिया का क्षेत्रीय खिताब जीतने वाली सोमा मंडल का संबंध किस शहर से है ?
A.कोलकाता
B.नई दिल्ली ✓
C.बेंगलुरु
D.मुंबई
विजेता शिक्षिका- सोमा मंडल नई दिल्ली के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में विज्ञान की शिक्षिका हैं।
 पुरस्कार का आधार- उन्हें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रति बच्चों को जागरूक करने हेतु यह सम्मान मिला।
ग्लोबल नॉमिनेशन- इस वर्ष 126 देशों के 12,000 से अधिक शिक्षकों ने इसमें आवेदन किया था।
विशेष सम्मान- उन्हें 500 पाउंड की पुस्तकें और कैंब्रिज टेक्स्टबुक में विशेष स्थान प्राप्त होगा।
क्षेत्रीय विजेता- सोमा मंडल विश्व के 9 क्षेत्रीय विजेताओं में से एक भारतीय चुनी गई हैं।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : कैंब्रिज यूनिवर्सिटी- यह यूनाइटेड किंगडम की एक विश्व प्रसिद्ध पुरानी संस्था है।
पुरस्कार का प्रारंभ- इस अवार्ड की शुरुआत आधिकारिक रूप से वर्ष 2018 में हुई थी।
पाठ्यक्रम- सोमा मंडल ने जलवायु केंद्रित विशेष स्कूल पाठ्यक्रम तैयार किया है।
चयन प्रक्रिया- नवाचार और शिक्षण प्रभाव के आधार पर विजेता का चयन होता है।
दक्षिण एशिया- इस श्रेणी में भारत सहित पड़ोसी देशों के शिक्षक शामिल होते हैं।
सोमा मंडल- उन्हें पर्यावरण विज्ञान में विशेष योगदान के लिए सराहा गया है।
ट्रॉफी और प्रमाण पत्र- पुरस्कार के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
छात्रों की भागीदारी- उन्होंने बच्चों को प्रकृति बचाने वाली गतिविधियों में शामिल किया।
पर्यावरण जागरूकता- शिक्षा के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का संदेश देना मुख्य लक्ष्य है।
आगामी सत्र- नवंबर की नई कैंब्रिज बुक्स में उनका नाम धन्यवाद पेज पर होगा।
Q5.22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भारत के किस स्टेडियम में किया जाएगा ?
A.त्यागराज स्टेडियम ✓
B.ईडन गार्डन्स
C.जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
D.वानखेड़े स्टेडियम
आयोजन स्थल- यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के प्रसिद्ध त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी।
निर्धारित तिथि- चैंपियनशिप का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 के बीच होना तय है।
 प्रतिभागी- इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में 35 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सहयोग- इसका आयोजन दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया मिलकर करेंगे।
इतिहास- राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस की पहली प्रतियोगिता 1971 में सिंगापुर में हुई थी।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : टीटीएफआई- टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी।
मुख्यालय- भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
मेघना अहलावत- यह भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की वर्तमान अध्यक्ष हैं।
इंडोर गेम- टेबल टेनिस एक प्रसिद्ध इनडोर खेल है जो विश्वभर में खेला जाता है।
ओलंपिक शामिल- टेबल टेनिस को 1988 के सियोल ओलंपिक में शामिल किया गया था।
पदक रिकॉर्ड- 2019 के कटक आयोजन में भारत ने सभी सात स्वर्ण पदक जीते थे।
द्विवार्षिक आयोजन- यह चैंपियनशिप सामान्यतः हर दो साल में एक बार आयोजित होती है।
राष्ट्रमंडल देश- इसमें केवल वही देश भाग लेते हैं जो कभी ब्रिटिश शासन के अधीन थे।
पेट्रा सोर्लिंग- यह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की अध्यक्ष हैं।
दिल्ली मेजबानी- दिल्ली में होने वाला यह आयोजन पर्यटन और खेल को बढ़ावा देगा।
Q6.केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित नया दक्षिण तटीय रेलवे जोन (SCoR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
A.अमरावती
B.हैदराबाद
C.विशाखापटनम ✓
D.चेन्नई
नया जोन- विशाखापटनम को भारत के 18वें रेलवे जोन का मुख्यालय बनाया गया है।
कार्य प्रारंभ- यह नया रेलवे जोन 1 जून 2026 से पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू कर देगा।
 गठन प्रक्रिया- इसका निर्माण पूर्वी तटीय और दक्षिण मध्य रेलवे के पुनर्गठन से हुआ है।
रेलवे एक्ट- इस जोन का गठन रेलवे अधिनियम 1889 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
कुल संख्या- इस नए जोन के शामिल होने के बाद भारत में कुल 19 रेलवे जोन हो गए हैं।
 अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : सतीश कुमार- यह वर्तमान में भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
जयवर्मा सिन्हा- यह रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव रखती हैं।
विशाखापटनम- इसे भाग्य के शहर के नाम से भी जाना जाता है जो आंध्र प्रदेश में है।
रेलवे डिवीजन- भारत में वर्तमान में कुल 69 रेलवे डिवीजन कार्यरत हैं।
कोलकाता मेट्रो- इसे भारत के 17वें रेलवे जोन के रूप में मान्यता दी गई थी।
इंफ्रास्ट्रक्चर- नए मुख्यालय के लिए विशाखापटनम में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित होगा।
परिचालन लाभ- नए जोन से दक्षिण भारत में रेल परिचालन और अधिक प्रभावी होगा।
भर्ती प्रक्रिया- नए जोन के बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
दक्षिण तटीय रेलवे- इसे संक्षेप में SCoR (South Coast Railway) कहा जाता है।
अधिसूचना- केंद्र सरकार ने हाल ही में इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
Q7.पहला इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन जून 2026 में कहाँ आयोजित होगा ?
A.न्यूयॉर्क
B.नई दिल्ली ✓
C.मैसूर
D.लंदन
शिखर सम्मेलन- आईबीसीए का पहला वार्षिक शिखर सम्मेलन जून 2026 में नई दिल्ली में होगा।
प्रमुख लक्ष्य- सात बड़ी बिल्लियों जैसे बाघ और शेर के संरक्षण हेतु रोडमैप तैयार करना।
 थीम- बड़ी बिल्लियों को बचाओ , मानवता को बचाओ , पारिस्थितिकी तंत्र को बचाओ।
उद्घाटन- पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में इसकी वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया।
 प्रतिभागी- इस सम्मेलन में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : आईबीसीए- इसकी स्थापना 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर से हुई थी।
सात बड़ी बिल्लियां- इसमें बाघ , शेर , तेंदुआ , हिम तेंदुआ , चीता , जगुआर और प्यूमा शामिल हैं।
मुख्यालय- इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का स्थाई मुख्यालय भारत में बनाया गया है।
 रशिया- यह हाल ही में आईबीसीए में शामिल होने वाला 19वां सदस्य देश बना है।
प्रोजेक्ट टाइगर- 1973 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर आईबीसीए बना।
भूपेंद्र यादव- यह आईबीसीए के पहले अध्यक्ष और भारत के पर्यावरण मंत्री हैं।
दिल्ली घोषणा- सम्मेलन के दौरान संरक्षण प्राथमिकताओं के लिए इसे अपनाया जाएगा।
 नेपाल- आईबीसीए का सदस्य बनने वाले शुरुआती देशों में नेपाल भी शामिल है।
वैश्विक पहल- यह बड़ी बिल्लियों के अवैध शिकार और व्यापार को रोकने की मुहिम है।
डेटा संख्या- भारत में वर्तमान में लगभग 3682 बड़ी बिल्लियां दर्ज हैं।
Q8.टाइम्स हायर एजुकेशन की 14वीं एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कौन सा भारतीय संस्थान शीर्ष पर रहा है ?
A.आईआईटी मद्रास
B.आईआईएससी बेंगलुरु ✓
C.आईआईटी बॉम्बे
D.दिल्ली विश्वविद्यालय
शीर्ष भारतीय- आईआईएससी बेंगलुरु इस रैंकिंग में भारत का नंबर एक उच्च शिक्षण संस्थान है।
एशियाई रैंक- आईआईएससी बेंगलुरु ने एशिया महाद्वीप में 43वां स्थान प्राप्त किया है।
स्कोर कार्ड- भारतीय संस्थान ने इस वर्ष 65.1 का कुल स्कोर हासिल किया है।
शीर्ष वैश्विक- चीन की सिन्घुआ यूनिवर्सिटी लगातार आठवें वर्ष एशिया में प्रथम स्थान पर है।
रैंकिंग गिरावट- आईआईएससी बेंगलुरु पिछले वर्ष 38वें स्थान पर था जो अब 43 पर आ गया है।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : टीएचई रैंकिंग- यह यूनाइटेड किंगडम स्थित संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाती है।
पैकिंग यूनिवर्सिटी- चीन का यह संस्थान एशिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा है।
सिंगापुर- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
भारतीय उपस्थिति- टॉप 50 में आईआईएससी बेंगलुरु एकमात्र भारतीय संस्थान शामिल है।
मापदंड- रैंकिंग में शिक्षण , अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को देखा जाता है।
शिक्षा हब- बेंगलुरु को भारत की विज्ञान राजधानी के रूप में जाना जाता है।
स्कोर अंतर- सिन्घुआ यूनिवर्सिटी का स्कोर 93.6 रहा जो आईआईएससी से काफी अधिक है।
उच्च शिक्षा- यह रैंकिंग छात्रों को बेहतर विश्वविद्यालय चुनने में सहायता करती है।
शोध कार्य- आईआईएससी अपने उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए विश्वविख्यात है।
वार्षिक अपडेट- यह टाइम्स हायर एजुकेशन का 14वां वार्षिक रैंकिंग संस्करण है।
Q9.भारत की पहली ‘स्पेस टेक यूनिकॉर्न’ बनने वाली स्टार्टअप कंपनी कौन सी है ?
A.अग्निकुल कॉसमॉस
B.पिक्सेल एआई
C.स्काई रूट एरोस्पेस ✓
D.गैलेक्सी आई
ऐतिहासिक उपलब्धि- स्काई रूट एरोस्पेस भारत की पहली स्पेस टेक्नोलॉजी यूनिकॉर्न कंपनी बनी है।
 वैल्यूएशन- 60 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग के बाद इसकी वैल्यू 1.1 अरब डॉलर हुई।
मुख्यालय- यह सफल स्टार्टअप कंपनी हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है।
संस्थापक- पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने इस कंपनी की स्थापना की थी।
रॉकेट विकास- कंपनी ने विक्रम-1 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : यूनिकॉर्न- 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाली स्टार्टअप कंपनी को यूनिकॉर्न कहते हैं।
स्थापना वर्ष- स्काई रूट एरोस्पेस की शुरुआत 12 जून 2018 को हुई थी।
विक्रम-एस- यह भारत की पहली निजी क्षेत्र की सफल उप-कक्षीय उड़ान थी।
स्पेस टेक- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निजी निवेश तेजी से बढ़ रहा है।
हैदराबाद- इस शहर को भारत के स्पेस टेक हब के रूप में पहचाना जा रहा है।
फंडिंग- कंपनी ने अब तक कुल 570 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है।
विक्रम-2- आगामी समय में कंपनी और भी शक्तिशाली रॉकेट विकसित करने पर कार्य कर रही है।
निजी अंतरिक्ष- भारत सरकार निजी कंपनियों को अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है।
उपलब्धि- यह उपलब्धि भारतीय युवाओं के उद्यमशील कौशल को दर्शाती है।
वैश्विक दर्जा- भारत यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है।
Q10.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल निगरानी हेतु कौन सा प्लेटफार्म लॉन्च किया है ?
A.सुरक्षित मातृत्व पोर्टल
B.जननी प्लेटफार्म ✓
C.शिशु कवच ऐप
D.आरोग्य सेतु 2.0
डिजिटल ट्रैकिंग- जननी प्लेटफार्म गर्भावस्था से लेकर शिशु के टीकाकरण तक का रिकॉर्ड रखेगा।
फुल फॉर्म- जर्नी ऑफ एंटीनेटल , नेटल एंड नियोनेटल इंटीग्रेटेड केयर।
मुख्य विशेषता- इसमें क्यूआर कोड आधारित डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा दी गई है।
उद्देश्य- इसका मुख्य लक्ष्य भारत में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
प्रवर्तन- स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.
नड्डा की उपस्थिति में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया।
 अन्य महत्त्वपूर्ण (Exam Points) : स्वास्थ्य मंत्रालय- मनसुख मांडविया के बाद जे.पी.
नड्डा ने यह कार्यभार संभाला है।
रियल टाइम निगरानी- इस प्लेटफार्म से स्वास्थ्य सेवाओं की लाइव ट्रैकिंग संभव होगी।
आशा कार्यकर्ता- जमीनी स्तर पर डेटा अपडेट करने की जिम्मेदारी आशा और एएनएम की होगी।
सरकारी रिकॉर्ड- यह पुराने आरसीएच पोर्टल का एक उन्नत और आधुनिक डिजिटल संस्करण है।
एकीकृत देखभाल- प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात की सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।
मुफ्त सेवाएं- सरकारी अस्पतालों में इसके माध्यम से बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
डेटा एक्सेस- डिजिटल कार्ड के जरिए रिकॉर्ड को कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है।
टीकाकरण- बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण का शेड्यूल इसमें ऑटो-अपडेट होगा।
परिवार नियोजन- यह प्लेटफार्म परिवार नियोजन सेवाओं को भी एकीकृत करता है।
पोषण अभियान- इसे ‘पोषण’ और ‘यू-विन’ जैसे कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है।