Daily Current Affairs MCQ June 2026 for SSC, UPSC & BPSC

7 June 2026 Current Affairs | Daily Current Affairs MCQ

Q1.सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु 7 जून को प्रतिवर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
A.विश्व दुग्ध दिवस
B.विश्व साइकिल दिवस
C.विश्व पर्यावरण दिवस
D.विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ✓
 थीम – वर्ष 2026 की थीम ‘बोझ से समाधान की ओर हर जगह सुरक्षित भोजन’ निर्धारित की गई है ।
इतिहास – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में इसे मनाने का निर्णय लिया और 2019 में पहली बार मनाया गया ।
उद्देश्य – दूषित भोजन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को रोकना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है ।
जागरूकता – यह दिन सुरक्षित भोजन के वैश्विक महत्व को रेखांकित करने हेतु मनाया जाता है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) :→ स्वास्थ्य – 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमान के अनुसार भारत का सरकारी स्वास्थ्य व्यय 3.85 लाख करोड़ है ।
उपलब्धि – भारत अमेरिका को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बन गया है ।
रैंकिंग – हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 75वें स्थान पर है जबकि सिंगापुर शीर्ष पर है ।
ऊर्जा लक्ष्य – भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा बनाने का लक्ष्य रखा है । 
Q2.बीजा इंडिया द्वारा भारत अभियान के लिए नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है ?
A.श्रेयस अय्यर
B.शाहरुख खान ✓
C.रणबीर सिंह
D.रितेश देशमुख
 अभिनेता शाहरुख खान को बीजा इंडिया ने अपने भारत अभियान के लिए चुना है।
अभियान विस्तार – बीजा भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए यह साझेदारी की गई है।
पूर्व एंबेसडर – शाहरुख खान कई अन्य वैश्विक ब्रांडों का भी प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
ब्रांड वैल्यू – इस नियुक्ति से भारत में डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ फॉर्मूला वन ब्रांड एंबेसडर – श्रेयस अय्यर को नियुक्त किया गया।
महाराष्ट्र सड़क परिवहन एंबेसडर – रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख नियुक्त।
इन्फोसिस ब्रांड एंबेसडर – राफेल नडाल और इगा स्वियातेक के साथ कार्लोस अल्कराज भी जुड़े।
188 ब्रांड एंबेसडर – स्मृति मंधाना को नियुक्त किया गया।
जिंदल स्टेनलेस एंबेसडर – रणबीर सिंह पहले ब्रांड एंबेसडर बने।
जनगणना 2027 एंबेसडर – सुदर्शन पटनायक को गृह मंत्रालय ने नियुक्त किया।
यामाहा म्यूजिक एंबेसडर – ए आर रहमान को नियुक्त किया गया। 
Q3.भारत और किस देश ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला के लिए एक नई वेधशाला शुरू की है ?
A.अमेरिका
B.जापान
C.इंग्लैंड ✓
D.दक्षिण कोरिया
 खनिज सहयोग – भारत और इंग्लैंड ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए हाथ मिलाया है।
वैज्ञानिक शोध – दोनों देशों के बीच रामानुजन जूनियर रिसर्च प्रोग्राम भी शुरू किया गया है।
रणनीतिक साझेदारी – यह पहल स्वच्छ ऊर्जा और उच्च तकनीक उद्योगों के लिए आवश्यक खनिजों पर केंद्रित है।
द्विपक्षीय संबंध – ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स भारतीय पायलटों को प्रशिक्षण देने पर सहमत हुई है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ उच्चायुक्त – पेरियास्वामी कुमारन को यूके में भारत का नया उच्चायुक्त बनाया गया।
नया उप प्रधानमंत्री – डेविड लैमी को ब्रिटेन का नया उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
भारतीय मूल के मेयर – तुषार कुमार एल्सट्री और बोरहम वुड में सबसे कम उम्र के मेयर बने।
तंबाकू बिल – ब्रिटेन की संसद ने बच्चों के लिए तंबाकू और वेप्स बिल को मंजूरी दी।
स्क्रीन टाइम निर्देश – यूके ने छोटे बच्चों के लिए सख्त स्क्रीन टाइम दिशा-निर्देश जारी किए।
प्राइम मिनिस्टर – कीर स्टारमर वर्तमान में यूके के प्रधानमंत्री हैं। 
Q4.केंद्र सरकार ने जून 2026 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है ?
A.लोखंडे प्रशांत सीताराम ✓
B.सुजीत घोष
C.अजय कोचर
D.विनीत मैकार्थी
 नई नियुक्ति – लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन बनाया गया है।
बोर्ड गठन – सीबीएसई का मूल गठन 1929 में हुआ था और 1962 में पुनर्गठन हुआ।
मुख्यालय – इस प्रमुख शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
आदर्श वाक्य – सीबीएसई का आदर्श वाक्य ‘अस्तोमा सद्गमय’ है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ सीबीएसई स्थापना – 1 जुलाई 1962 को बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।
शिक्षा मंत्रालय – बोर्ड केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
उच्च शिक्षा – मंत्रालय ने हाल ही में प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना भी शुरू की है।
नवाचार – शिक्षा की गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में पंजाब स्कूली शिक्षा में प्रथम रहा। 
Q5.टाटा आईपीएल 2026 का खिताब किस टीम ने अपने नाम किया है ?
A.गुजरात टाइटंस
B.राजस्थान रॉयल्स
C.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ✓
D.चेन्नई सुपर किंग्स
 विजेता टीम – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता।
पुरस्कार राशि – विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।
कप्तानी – विजेता टीम के कप्तान रजत पाटीदार और उपविजेता के शुभमन गिल हैं।
इतिहास – आरसीबी लगातार दो बार आईपीएल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर जीती।
पर्पल कैप – कगीसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर हासिल की।
प्लेयर ऑफ द मैच – फाइनल में विराट कोहली को यह सम्मान मिला।
आयोजन स्थल – फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – यह खिताब भी वैभव सूर्यवंशी को दिया गया।
कैच ऑफ द सीजन – मनीष पांडे को इस सम्मान से नवाजा गया। 
Q6.प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 जीतने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर कौन बने हैं ?
A.क्रिस्टियानो रोनाल्डो
B.लिनोल मेसी ✓
C.नेमार जूनियर
D.किलियन एम्बाप्पे
 ऐतिहासिक सम्मान – मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर हैं।
अरबपति खिलाड़ी – मेसी रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे अरबपति फुटबॉलर बन गए हैं।
खेल जगत – यह पुरस्कार स्पेन में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
वैश्विक पहचान – मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप भी जिताया है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ दूसरा अरबपति – लिनोल मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद यह उपलब्धि पाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
यूईएफए चैंपियंस लीग – 2026 का खिताब पेरिस सेंट जर्मन क्लब ने जीता है।
महिला एफए कप – 2026 का खिताब मैनचेस्टर सिटी ने अपने नाम किया।
फुटबॉल क्लब – पीएसजी ने फाइनल में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में हराया। 
Q7.जून 2026 में किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना का शुभारंभ किया गया है ?
A.रक्षा मंत्रालय
B.वित्त मंत्रालय
C.शिक्षा मंत्रालय ✓
D.कृषि मंत्रालय
 योजना उद्देश्य – विदेशी वैज्ञानिकों को वापस लाकर भारतीय शोध इकोसिस्टम से जोड़ना है।
विभाग – शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग इस योजना को क्रियान्वित करेगा।
लक्षित समूह – भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए यह योजना है।
शोध संवर्धन – इसका मुख्य लक्ष्य भारत को वैश्विक अनुसंधान केंद्र बनाना है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ केंद्रीय शिक्षा मंत्री – वर्तमान में धर्मेंद्र प्रधान इस पद पर कार्यरत हैं।
जल क्षेत्र – जलशक्ति मंत्रालय ने नवाचार के लिए महा जल मिशन शुरू किया है।
आईटी मंत्रालय – इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने वयोमा इनोवेशन चैलेंज लांच किया।
नीति आयोग – आयोग की रिपोर्ट में पंजाब को शिक्षा गुणवत्ता में प्रथम स्थान मिला। 
Q8.हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान की शुरुआत कहां से की है ?
A.पुदुचेरी
B.रामसिया गांव, मध्य प्रदेश ✓
C.पोलाची, तमिलनाडु
D.खावड़ा, गुजरात
 अभियान स्थल – मध्य प्रदेश के रामसिया गांव से इस राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज हुआ।
उद्देश्य – मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार कर खेती को टिकाऊ बनाना है।
नेतृत्व – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया।
राष्ट्रव्यापी प्रभाव – इस अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ मृदा किसान नायक – तमिलनाडु के किसान बल्लूवन को यह सम्मान मिला।
प्राकृतिक कृषि – आंध्र प्रदेश के कार्यक्रम ने स्वीडन का फूड प्लनेट प्राइज जीता।
इकोशॉप – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ने महिला समूहों के लिए इकोशॉप लांच की।
रानी अनानास मिशन – त्रिपुरा में इस फल के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु योजना शुरू। 
Q9.भारत की 100वीं रामसर साइट के रूप में किसे घोषित किया गया है ?
A.पटना पक्षी अभयारण्य
B.शेखा झील अभयारण्य
C.सुरहा ताल पक्षी अभयारण्य ✓
D.छारी पक्षी अभयारण्य
 ऐतिहासिक दर्जा – उत्तर प्रदेश के बलिया में स्थित सुरहा ताल भारत का 100वां रामसर स्थल बना।
अन्य नाम – इसे जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।
भौगोलिक स्थिति – यह गंगा और सरयू नदी के खादर क्षेत्र में स्थित है।
रिकॉर्ड – उत्तर प्रदेश में अब कुल 13 रामसर स्थल हो गए हैं।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ सर्वाधिक रामसर साइट – तमिलनाडु 20 स्थलों के साथ भारत में प्रथम स्थान पर है।
99वां स्थल – शेखा झील पक्षी अभयारण्य, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
98वां स्थल – छारी पक्षी अभयारण्य, कच्छ (गुजरात)।
97वां स्थल – पटना पक्षी अभयारण्य, एटा (उत्तर प्रदेश)।
पहली रामसर साइट – चिल्का झील (ओडिशा) और केवलादेव (राजस्थान) 1981 में बने।
सबसे बड़ी साइट – पश्चिम बंगाल का सुंदरबन भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है।
सबसे छोटी साइट – हिमाचल प्रदेश का रेणुका वेटलैंड भारत का सबसे छोटा स्थल है। 
Q10.नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं ?
A.विश्वनाथन आनंद
B.डी गुकेश
C.आर प्रज्ञानानंद ✓
D.विदित गुजराती
 बड़ी जीत – आर प्रज्ञानानंद नॉर्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
फाइनल मुकाबला – उन्होंने फाइनल में जर्मनी के खिलाड़ी विंसेंट किमर को मात दी।
आयु – प्रज्ञानानंद ने मात्र 20 वर्ष की आयु में यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की।
कीर्तिमान – इस जीत के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है।
महत्त्वपूर्ण  (Exam Points) :→ फिडे उपाध्यक्ष – पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद फिडे के उपाध्यक्ष हैं।
45वां शतरंज ओलंपियाड – हंगरी में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण जीता।
46वां शतरंज ओलंपियाड – 2026 में इसका आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होगा।
नवीनतम ग्रैंडमास्टर – अरुण्या घोष (कोलकाता) भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बने।
कैंडिडेट्स टूर्नामेंट – आर वैशाली इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

Current Affairs MCQs 5 June 2026 | Top Important GK Questions with Answers & Explanation

Current Affairs MCQs June 2026 | Top Important GK Questions with Answers & Explanation

Q1.विश्व पर्यावरण दिवस 2026 किस तिथि को मनाया गया ?
A.2 जून
B.5 जून ✓
C.1 जून
D.3 जून
मेजबान देश – इस वर्ष के आधिकारिक समारोह का आयोजन अज़रबैजान की राजधानी बाकू में किया गया ।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि – इस दिवस की नींव वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा रखी गई थी ।
प्रथम आयोजन – विश्व स्तर पर पहला पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया था ।
मुख्य विषय – वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए’ निर्धारित है ।
उद्देश्य – इसका मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता और सक्रियता को बढ़ावा देना है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → विश्व दुग्ध दिवस – 1 जून को वैश्विक स्तर पर मनाया गया ।
तेलंगाना स्थापना दिवस – 2 जून 2026 को राज्य का 12वां स्थापना दिवस आयोजित हुआ ।
विश्व साइकिल दिवस – 3 जून 2026 को हरित भविष्य के लिए मनाया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय मासूम बच्चा पीड़ित दिवस – 4 जून को वैश्विक स्तर पर मनाया गया ।
Q2.किस देश के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को हाल ही में आईसीसी द्वारा निलंबित कर दिया गया है ?
A.नेपाल
B.कनाडा ✓
C.ओमान
D.वियतनाम
निलंबन का कारण – आईसीसी ने प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के कारण यह कठोर कदम उठाया है ।
प्रभावी तिथि – क्रिकेट कनाडा की सदस्यता 1 जून 2026 से अस्थाई रूप से निलंबित की गई है ।
वित्तीय प्रभाव – आईसीसी अब इस बोर्ड को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को नियंत्रित और सीमित कर देगा ।
खिलाड़ियों पर असर – इस निर्णय से कनाडा की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की भागीदारी प्रभावित नहीं होगी ।
सुधार की शर्त – भविष्य में वित्तीय स्थिरता और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित होने पर ही प्रतिबंध हटेगा ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → आईसीसी के नए अध्यक्ष – जय शाह को इस वैश्विक निकाय का नया चेयरमैन चुना गया है ।
आईसीसी मुख्यालय – दुबई संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है ।
कनाडा की राजधानी – ओटावा ।
कनाडा की मुद्रा – कनाडियन डॉलर ।
Q3.भारत की यूपीआई भुगतान प्रणाली को स्वीकार करने वाला दुनिया का नौवां देश कौन सा बना है ?
A.फ्रांस
B.कंबोडिया ✓
C.श्रीलंका
D.मॉरीशस
द्विपक्षीय समझौता – एनपीसीआई ने कंबोडिया के एक्लेडा बैंक के साथ मिलकर यह ऐतिहासिक साझेदारी की है ।
भुगतान तकनीक – कंबोडिया में अब भारतीय पर्यटक ‘खमेर क्यूआर कोड’ के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे ।
विस्तार सूची – यूपीआई अब भूटान , नेपाल , यूएई , फ्रांस और मॉरीशस जैसे देशों में सक्रिय है ।
नवीनतम सदस्य – कंबोडिया से पहले कतर इस प्रणाली को अपनाने वाला आठवां देश बना था ।
वित्तीय एकीकरण – यह कदम दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की डिजिटल वित्तीय पैठ को मजबूत करता है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → मई 2026 यूपीआई लेनदेन – एनपीसीआई के अनुसार कुल 23.2 बिलियन ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड हुए ।
मई माह यूपीआई मूल्य – कुल लेनदेन का मूल्य 29.9 ट्रिलियन रुपये तक पहुँच गया है ।
एनपीसीआई स्थापना – वर्ष 2008 में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु की गई थी ।
भीम ऐप – यह यूपीआई तकनीक पर आधारित भारत का अपना भुगतान एप्लिकेशन है ।
Q4.मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर कौन सा देश भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना है ?
A.ताइवान
B.हांगकांग
C.दक्षिण कोरिया ✓
D.जापान
रैंकिंग बदलाव – दक्षिण कोरिया ने बाजार मूल्य के मामले में भारतीय शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है ।
बाजार मूल्य – दक्षिण कोरिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गया है ।
भारत की स्थिति – इस बदलाव के बाद वैश्विक स्टॉक मार्केट रैंकिंग में भारत सातवें स्थान पर आ गया है ।
ग्रोथ ड्राइवर – एआई चिप निर्माण और तकनीकी क्षेत्र में तेजी से कोरियाई बाजार को लाभ मिला है ।
प्रमुख कंपनियां – सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसी कंपनियां इस रैली का नेतृत्व कर रही हैं ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → शीर्ष बाजार – अमेरिका वर्तमान में 78 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है ।
एशियाई प्रतिस्पर्धा – ताइवान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मजबूती के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है ।
चीन का स्थान – वैश्विक रैंकिंग में चीन 15 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है ।
आईपीओ तैयारी – मीशो और बीएसई ने छोटे उद्यमियों को बाजार में लाने हेतु समझौता किया है ।
निवेशक शिविर – सेबी और आईईपीएफए ने भोपाल में अनक्लेम शेयरों हेतु शिविर आयोजित किया है ।
सेंसेक्स निगरानी – भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से ट्रैक किया जाता है ।
Q5.एचएसबीसी रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में भारत का सेवा क्षेत्र पीएमआई कितना दर्ज किया गया ?
A.50.0
B.58.8
C.59.8 ✓
D.59.3
विकास सूचकांक – भारत का सेवा क्षेत्र मई महीने में छह महीने के उच्चतम स्तर 59.8 पर पहुँच गया है ।
तुलनात्मक वृद्धि – अप्रैल माह में यह सूचकांक 58.8 दर्ज किया गया था जो अब बढ़ गया है ।
आर्थिक संकेत – पीएमआई में 50 से ऊपर की रीडिंग आर्थिक विस्तार और मजबूती को दर्शाती है ।
विस्तार का कारण – घरेलू बाजार में सेवाओं की मजबूत मांग इस बढ़त का मुख्य आधार रही है ।
कंपोजिट पीएमआई – विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को मिलाकर संयुक्त सूचकांक 59.3 पर रहा है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → विश्व का छठा बड़ा स्टॉक मार्केट – दक्षिण कोरिया ने भारत को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है ।
भारत की बाजार पूंजी – वर्तमान में भारत का मार्केट कैप 4.8 ट्रिलियन डॉलर के करीब है ।
दक्षिण कोरिया बाजार पूंजी – दक्षिण कोरिया का मार्केट कैप बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर हो गया है ।
स्टॉक मार्केट लीडर – वैश्विक स्तर पर अमेरिका 78 ट्रिलियन डॉलर के साथ शीर्ष पर है ।
Q6.सेबी और आईईपीएफए ने मिलकर किस शहर में ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन किया है ?
A.मुंबई
B.भोपाल ✓
C.नई दिल्ली
D.बेंगलुरु
आयोजन का उद्देश्य – इस शिविर का लक्ष्य निवेशकों को उनके अनक्लेम्ड डिविडेंड और निवेश को वापस दिलाने में मदद करना है ।
सहयोग प्रणाली – इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी और सेबी ने संयुक्त रूप से इसे होस्ट किया है ।
स्थल विवरण – भोपाल के वृंदावन गार्डन में 5 जून 2026 को इस विशेष कैंप का आयोजन हुआ ।
समस्या समाधान – यह मंच निवेशकों की शिकायतों के निपटारे हेतु वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा ।
प्रक्रिया सरलीकरण – मौके पर ही अनक्लेम्ड फंड को रिक्लेम करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → सेबी के पूर्णकालिक सदस्य – हाल ही में वेंकट रमना मूर्ति को नियुक्त किया गया है ।
सेबी मुख्यालय – मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है ।
प्रोजेक्ट शिखर – मीशो और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एमएसएमई को शेयर बाजार से जोड़ने हेतु लांच किया है ।
आईईपीएफए मंत्रालय – यह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली संस्था है ।
Q7.रूस द्वारा भारत को हाल ही में एस-400 मिसाइल प्रणाली की कौन सी स्क्वाड्रन वितरित की गई है ?
A.पहली
B.दूसरी
C.चौथी ✓
D.पांचवीं
सुरक्षा कवच – रूस ने भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की चौथी स्क्वाड्रन की आपूर्ति पूरी कर दी है ।
मारक क्षमता – यह प्रणाली 400 किलोमीटर की सीमा तक दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को नष्ट कर सकती है ।
अनुबंध विवरण – भारत ने वर्ष 2018 में रूस के साथ कुल पांच स्क्वाड्रन के लिए समझौता किया था ।
तकनीकी विशिष्टता – यह एक साथ 36 लक्ष्यों को ट्रैक और इंगेज करने में सक्षम आधुनिक प्रणाली है ।
अंतिम आपूर्ति – इस समझौते की पांचवीं और अंतिम स्क्वाड्रन वर्ष 2027 तक मिलने की संभावना है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → प्रोजेक्ट कुशा – भारत अपना स्वदेशी लंबी दूरी का वायु रक्षा सिस्टम विकसित कर रहा है ।
रुद्रम 2 – डीआरडीओ द्वारा विकसित हवा से सतह पर मार करने वाली एंटी-रेडिएशन मिसाइल है ।
भारत का रक्षा बजट – वर्ष 2026-27 के बजट में रक्षा क्षेत्र हेतु बड़ी राशि आवंटित की गई है ।
रक्षा मंत्री – राजनाथ सिंह वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं ।
Q8.औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का नया आधार वर्ष बदलकर क्या कर दिया गया है ?
A.2011-12
B.2024-25
C.2022-23 ✓
D.2015-16
आधार वर्ष में बदलाव – सरकार ने डेटा की सटीकता बढ़ाने हेतु आईआईपी का बेस ईयर 2022-23 कर दिया है ।
नया क्षेत्र जुड़ा – इस सूचकांक में अब ‘जल आपूर्ति और अपशिष्ट प्रबंधन’ को नया वर्टिकल बनाया गया है ।
महत्व – यह सूचकांक देश में विनिर्माण और बिजली उत्पादन की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है ।
डब्ल्यूपीआई बेस ईयर – थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष भी बदलकर 2022-23 कर दिया गया है ।
सर्वाधिक वेटेज – विनिर्माण क्षेत्र अभी भी 76 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे प्रमुख क्षेत्र बना हुआ है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → अप्रैल 2026 आईआईपी वृद्धि – औद्योगिक उत्पादन में 4.9 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि देखी गई ।
विनिर्माण क्षेत्र वृद्धि – इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 6.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई ।
मुद्रास्फीति डेटा – उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का नया आधार वर्ष 2024 प्रस्तावित है ।
पीपीआई इंडेक्स – सरकार जल्द ही उत्पादक मूल्य सूचकांक को डब्ल्यूपीआई के विकल्प के रूप में लाएगी ।
Q9.अमेरिका ने भारत के किस ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में 1.5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है ?
A.सौर ऊर्जा ग्रिड
B.पवन ऊर्जा संयंत्र
C.एलएनजी (LNG) इंफ्रास्ट्रक्चर ✓
D.परमाणु ऊर्जा रिएक्टर
ऊर्जा सुरक्षा – यह निवेश भारत की लिक्विफाइड नेचुरल गैस की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगा ।
निवेशक संस्था – अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (DFC) द्वारा यह फंड दिया जाएगा ।
ऐतिहासिक निवेश – डीएफसी के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा एकल परियोजना निवेश है ।
क्षेत्रीय प्रभाव – यह परियोजना भारत के साथ दक्षिण पूर्व एशिया की ऊर्जा सुरक्षा में भी मदद करेगी ।
साझेदारी – इस निवेश हेतु डीएफसी ने आई-स्क्वाड कैपिटल के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → एलएनजी आयात – भारत वर्तमान में विश्व में एलएनजी का चौथा सबसे बड़ा आयातक देश है ।
लक्ष्य 2030 – भारत सरकार प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखती है ।
दहेज टर्मिनल – गुजरात का यह टर्मिनल दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी एलएनजी सुविधा है ।
प्रमुख सप्लायर – कतर वर्तमान में भारत को एलएनजी की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है ।
ऊर्जा मांग – भारत में वर्तमान ऊर्जा उत्पादन में प्राकृतिक गैस का हिस्सा केवल 6.5 प्रतिशत है ।
पाइपलाइन परियोजना – ओमान से भारत के बीच समुद्र के नीचे 2000 किमी लंबी एलएनजी पाइपलाइन प्रस्तावित है ।
Q10.किस प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी को ‘प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है ?
A.क्रिस्टियानो रोनाल्डो
B.लियोनेल मेसी ✓
C.नेमार जूनियर
D.किलियन एम्बाप्पे
पुरस्कार की महत्ता – यह स्पेन का एक अत्यंत प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है जो खेल क्षेत्र में दिया जाता है ।
ऐतिहासिक उपलब्धि – मेसी यह सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं ।
चयन का आधार – इन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ मानवीय कार्यों के लिए भी चुना गया है ।
देश संबद्धता – लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हैं ।
महत्त्वपूर्णउपलब्धियां – मेसी अब तक रिकॉर्ड आठ बार बेलन डी’ओर का खिताब जीत चुके हैं ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points ) : → फीफा वर्ल्ड कप 2022 विजेता – लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने यह खिताब जीता था ।
कोपा अमेरिका 2024 – अर्जेंटीना ने हाल ही में इस महाद्वीपीय ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है ।
एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स – हांगकांग में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर रहा ।
अंडर 17 एशियाई कुश्ती – वियतनाम में भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक जीतकर सफलता पाई ।