3 June  2026 Current Affairs MCQ Quiz with Answers for SSC, UPSC & Railway

Daily Current Affairs 3 June 2026: Complete News Analysis

Q1.प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व स्तर पर कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
A.विश्व साइकिल दिवस ✓
B.तेलंगाना स्थापना दिवस
C.विश्व दुग्ध दिवस
D.विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के साधन के रूप में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
यह दिन स्वास्थ्य और स्थिरता के महत्व पर जोर देता है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : तेलंगाना स्थापना दिवस 2 जून को मनाया गया है।
विश्व दुग्ध दिवस 2026 की थीम महिला किसानों का सम्मान है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वन स्टॉप मल्टीपर्पज यूनिफाइड कार्ड शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
तेलंगाना में प्रोजेक्ट संजीवनी और भू भारती पोर्टल हाल ही में लांच किए गए हैं।
1 मेगावाट क्षमता वाला भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला सौर ऊर्जा संयंत्र तेलंगाना के खम्मम में शुरू हुआ है।
तेलंगाना सरकार ने कैंसर को नोटिफाई करने योग्य बीमारी घोषित किया है।
Q2.रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त प्रभार हाल ही में किसे सौंपा गया है ?
A.राजेश कुमार सिंह ✓
B.समीर वी कामत
C.राजेश कुमार मल्होत्रा
D.अजय कोचर
केंद्र सरकार ने वर्तमान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को डीआरडीओ के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
उन्होंने डॉ समीर वी कामत का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त हुआ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : डीआरडीओ ने हाल ही में अग्नि वन शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
भारतीय सेना ने स्वदेशी दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन का प्रदर्शन जोधपुर में किया है।
डीआरडीओ और वायुसेना ने मिलकर तारा गाइडेड बम का परीक्षण किया है।
भारत सरकार ने मिशन मौसम के तहत उन्नत वेदर सिस्टम स्काई कास्ट लांच किया है।
राजेश कुमार सिंह 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
Q3.नागरिकों को बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों की खोज में मदद के लिए सरकार ने हाल ही में कौन सा पोर्टल लांच किया है ?
A.वित्तीय खोज पोर्टल
B.जनधन सेवा पोर्टल
C.कॉमन लैंडिंग पोर्टल ✓
D.डिजिटल बैंकिंग पोर्टल
सरकार ने नागरिकों को उनके पुराने पीएफ, पेंशन या अन्य अनक्लेम्ड एसेट्स खोजने में मदद करने के लिए कॉमन लैंडिंग पोर्टल लांच किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी विवरण डालकर फंसा हुआ पैसा खोज सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : यह पोर्टल नागरिकों को घर बैठे वित्तीय संपत्तियों की जांच करने की सुविधा देता है।
आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोलकाता में स्वच्छ एप्लीकेशन लांच किया है।
नीति आयोग ने रीयल टाइम गवर्नेंस के लिए सीपीओ पोर्टल लांच किया है।
तेलंगाना सरकार ने भूमि रिकॉर्ड के लिए भू भारती पोर्टल लांच किया है।
मिजोरम सरकार ने म्हाणखारल एप्लीकेशन हाल ही में लांच की है।
Q4.भारत की पहली भूतापीय ऊर्जा परियोजना निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थापित करने की मंजूरी मिली है ?
A.सिक्किम
B.ईटानगर
C.पुगा घाटी ✓
D.विशाखापत्तनम
भारत की पहली जियोथर्मल ऊर्जा परियोजना पूर्वी लद्दाख की पुगा घाटी में 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की जा रही है।
इसके लिए ओएनजीसी के साथ समझौता ज्ञापन को 5 साल के लिए बढ़ाया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : लद्दाख देश का पहला पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बना है।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी है।
इस परियोजना के पहले चरण की क्षमता 1 मेगावाट निर्धारित की गई है।
अंडमान निकोबार में पानी के भीतर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।
Q5.तीन भारतीय छात्रों द्वारा विकसित प्लास-स्टिक नामक तकनीक ने हाल ही में किस प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार को जीता है ?
A.द अर्थ प्राइज 2026 ✓
B.ग्रीन ऑस्कर 2026
C.रॉयल सोसाइटी फेलो
D.एग्रीकोला मेडल 2026
विवान छावछरिया, एरियाना अग्रवाल और अव्याना मेहता ने इमली के बीजों के पाउडर से पानी को साफ करने की प्लास-स्टिक तकनीक विकसित की है।
इसके लिए उन्हें द अर्थ प्राइज 2026 के वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : विजेता छात्रों को पुरस्कार स्वरूप 12,500 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की गई है।
द अर्थ फाउंडेशन का मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है।
अर्थ शॉट पुरस्कार 2026 का आयोजन भारत के मुंबई शहर में किया जाएगा।
प्रवीण शेख और बरखा सुब्बा ने वर्ष 2026 का वीटली अवार्ड (ग्रीन ऑस्कर) जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एफएओ द्वारा एग्रीकोला मेडल 2026 से सम्मानित किया गया है।
Q6.भारतीय सेना ने एआई संचालित दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन का सफल परीक्षण हाल ही में कहां किया है ?
A.पोखरण
B.चांदीपुर
C.जोधपुर ✓
D.जोशीमठ
भारतीय सेना ने राजस्थान के जोधपुर में स्वदेशी दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन (घूमने वाली युद्ध सामग्री) का सफल परीक्षण किया है।
इस प्रणाली को लखनऊ की कंपनी होवरिट द्वारा विकसित किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : दिव्य अस्त्र एमके1 500 किलोमीटर की रेंज में 5 घंटे तक हवा में रह सकता है।
वायु अस्त्र वन नामक स्वदेशी म्यूनिशन का परीक्षण पोखरण और जोशीमठ में किया गया है।
नेवी ने अरब सागर में फ्रांस के साथ वरुण 2026 युद्धाभ्यास संपन्न किया है।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की विनिर्माण इकाई लखनऊ में स्थित है।
भारत ने वियतनाम के साथ 629 मिलियन डॉलर के ब्रह्मोस मिसाइल समझौते की पुष्टि की है।
Q7.पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने हाल ही में इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कितने मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है ?
A.74.82 मीटर ✓
B.70.50 मीटर
C.72.82 मीटर
D.75.00 मीटर
सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित आठवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 74.
82 मीटर भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने इस स्पर्धा में अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : एशियन अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूजा सिंह ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता है।
पूजा सिंह ने 1.
93 मीटर की जंप लगाकर सीनियर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
धावक गुरविंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ 10.
09 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
एशियाई अंडर23 कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारत ने टीम खिताब जीता है।
Q8.मलेशिया ने 1 जून 2026 से कितनी आयु से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
A.15 वर्ष
B.13 वर्ष
C.16 वर्ष ✓
D.18 वर्ष
मलेशिया ने साइबर बुलिंग और अश्लील सामग्री से बच्चों को बचाने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश था जिसके बाद इंडोनेशिया और अब मलेशिया ने यह कदम उठाया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर और मुद्रा रिंगिट है।
कर्नाटक 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला पहला भारतीय राज्य बना है।
आंध्र प्रदेश ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर सीमाएं तय की हैं।
फ्रांस ने सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है।
मलेशिया के मलेशियन रिंगिट पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी नियम तोड़ने पर रखा गया है।
Q9.भारतीय रेलवे ने अपने नए आधिकारिक लोगो में 18 सितारों को किस नए रेलवे जोन के गठन के बाद शामिल किया है ?
A.उत्तर पश्चिमी रेलवे
B.पूर्वी तट रेलवे
C.पश्चिमी तट रेलवे
D.दक्षिण तट रेलवे ✓
दक्षिण तट रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) के गठन के बाद भारतीय रेलवे ने 18 सितारों वाला एक नया लोगो लांच किया है।
यह रेलवे का 18वां जोन है जिसका मुख्यालय विशाखापत्तनम में है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : दक्षिण तट रेलवे ने 1 जून 2026 से अपना परिचालन शुरू कर दिया है।
रेल मंत्रालय के वर्तमान मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं।
हरियाणा के सोनीपत और जींद के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई है।
उत्तर प्रदेश का गोमती नगर रेलवे स्टेशन निजी तौर पर संचालित होने वाला पहला स्टेशन बना है।
रेलवे ने वन-स्टेप समाधान के लिए रेल वन एप्लीकेशन लांच की है।
Q10.ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में राजस्थान के किस क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज की है ?
A.जैसलमेर
B.पोखरण
C.रामगढ़
D.दांडेवाला ✓
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन में स्थित दांडेवाला फील्ड क्षेत्र में 950 मीटर की गहराई पर प्राकृतिक गैस के नए भंडार खोजे हैं।
इस कुएं से प्रतिदिन लगभग 25,000 मानक घन मीटर गैस का प्रवाह दर्ज किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : राजस्थान के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मस्कट खंबागढ़ी रखा गया था।
राजस्थान पुलिस को हाल ही में राष्ट्रपति का निशान प्रेसिडेंट कलर सम्मान प्रदान किया गया है।
राजस्थान में मिशन मौसम के तहत कई स्थानों पर एडवांस्ड वेदर सिस्टम लगाए जाएंगे।