3 June  2026 Current Affairs MCQ Quiz with Answers for SSC, UPSC & Railway

Daily Current Affairs 3 June 2026: Complete News Analysis

Q1.प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व स्तर पर कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
A.विश्व साइकिल दिवस ✓
B.तेलंगाना स्थापना दिवस
C.विश्व दुग्ध दिवस
D.विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के साधन के रूप में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
यह दिन स्वास्थ्य और स्थिरता के महत्व पर जोर देता है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : तेलंगाना स्थापना दिवस 2 जून को मनाया गया है।
विश्व दुग्ध दिवस 2026 की थीम महिला किसानों का सम्मान है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वन स्टॉप मल्टीपर्पज यूनिफाइड कार्ड शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
तेलंगाना में प्रोजेक्ट संजीवनी और भू भारती पोर्टल हाल ही में लांच किए गए हैं।
1 मेगावाट क्षमता वाला भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला सौर ऊर्जा संयंत्र तेलंगाना के खम्मम में शुरू हुआ है।
तेलंगाना सरकार ने कैंसर को नोटिफाई करने योग्य बीमारी घोषित किया है।
Q2.रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त प्रभार हाल ही में किसे सौंपा गया है ?
A.राजेश कुमार सिंह ✓
B.समीर वी कामत
C.राजेश कुमार मल्होत्रा
D.अजय कोचर
केंद्र सरकार ने वर्तमान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को डीआरडीओ के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
उन्होंने डॉ समीर वी कामत का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त हुआ।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : डीआरडीओ ने हाल ही में अग्नि वन शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
भारतीय सेना ने स्वदेशी दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन का प्रदर्शन जोधपुर में किया है।
डीआरडीओ और वायुसेना ने मिलकर तारा गाइडेड बम का परीक्षण किया है।
भारत सरकार ने मिशन मौसम के तहत उन्नत वेदर सिस्टम स्काई कास्ट लांच किया है।
राजेश कुमार सिंह 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
Q3.नागरिकों को बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों की खोज में मदद के लिए सरकार ने हाल ही में कौन सा पोर्टल लांच किया है ?
A.वित्तीय खोज पोर्टल
B.जनधन सेवा पोर्टल
C.कॉमन लैंडिंग पोर्टल ✓
D.डिजिटल बैंकिंग पोर्टल
सरकार ने नागरिकों को उनके पुराने पीएफ, पेंशन या अन्य अनक्लेम्ड एसेट्स खोजने में मदद करने के लिए कॉमन लैंडिंग पोर्टल लांच किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी विवरण डालकर फंसा हुआ पैसा खोज सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : यह पोर्टल नागरिकों को घर बैठे वित्तीय संपत्तियों की जांच करने की सुविधा देता है।
आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोलकाता में स्वच्छ एप्लीकेशन लांच किया है।
नीति आयोग ने रीयल टाइम गवर्नेंस के लिए सीपीओ पोर्टल लांच किया है।
तेलंगाना सरकार ने भूमि रिकॉर्ड के लिए भू भारती पोर्टल लांच किया है।
मिजोरम सरकार ने म्हाणखारल एप्लीकेशन हाल ही में लांच की है।
Q4.भारत की पहली भूतापीय ऊर्जा परियोजना निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थापित करने की मंजूरी मिली है ?
A.सिक्किम
B.ईटानगर
C.पुगा घाटी ✓
D.विशाखापत्तनम
भारत की पहली जियोथर्मल ऊर्जा परियोजना पूर्वी लद्दाख की पुगा घाटी में 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की जा रही है।
इसके लिए ओएनजीसी के साथ समझौता ज्ञापन को 5 साल के लिए बढ़ाया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : लद्दाख देश का पहला पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बना है।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी है।
इस परियोजना के पहले चरण की क्षमता 1 मेगावाट निर्धारित की गई है।
अंडमान निकोबार में पानी के भीतर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।
Q5.तीन भारतीय छात्रों द्वारा विकसित प्लास-स्टिक नामक तकनीक ने हाल ही में किस प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार को जीता है ?
A.द अर्थ प्राइज 2026 ✓
B.ग्रीन ऑस्कर 2026
C.रॉयल सोसाइटी फेलो
D.एग्रीकोला मेडल 2026
विवान छावछरिया, एरियाना अग्रवाल और अव्याना मेहता ने इमली के बीजों के पाउडर से पानी को साफ करने की प्लास-स्टिक तकनीक विकसित की है।
इसके लिए उन्हें द अर्थ प्राइज 2026 के वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : विजेता छात्रों को पुरस्कार स्वरूप 12,500 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की गई है।
द अर्थ फाउंडेशन का मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है।
अर्थ शॉट पुरस्कार 2026 का आयोजन भारत के मुंबई शहर में किया जाएगा।
प्रवीण शेख और बरखा सुब्बा ने वर्ष 2026 का वीटली अवार्ड (ग्रीन ऑस्कर) जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एफएओ द्वारा एग्रीकोला मेडल 2026 से सम्मानित किया गया है।
Q6.भारतीय सेना ने एआई संचालित दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन का सफल परीक्षण हाल ही में कहां किया है ?
A.पोखरण
B.चांदीपुर
C.जोधपुर ✓
D.जोशीमठ
भारतीय सेना ने राजस्थान के जोधपुर में स्वदेशी दिव्य अस्त्र एमके1 लॉइटरिंग म्यूनिशन (घूमने वाली युद्ध सामग्री) का सफल परीक्षण किया है।
इस प्रणाली को लखनऊ की कंपनी होवरिट द्वारा विकसित किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : दिव्य अस्त्र एमके1 500 किलोमीटर की रेंज में 5 घंटे तक हवा में रह सकता है।
वायु अस्त्र वन नामक स्वदेशी म्यूनिशन का परीक्षण पोखरण और जोशीमठ में किया गया है।
नेवी ने अरब सागर में फ्रांस के साथ वरुण 2026 युद्धाभ्यास संपन्न किया है।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की विनिर्माण इकाई लखनऊ में स्थित है।
भारत ने वियतनाम के साथ 629 मिलियन डॉलर के ब्रह्मोस मिसाइल समझौते की पुष्टि की है।
Q7.पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने हाल ही में इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कितने मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है ?
A.74.82 मीटर ✓
B.70.50 मीटर
C.72.82 मीटर
D.75.00 मीटर
सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित आठवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 74.
82 मीटर भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने इस स्पर्धा में अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : एशियन अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूजा सिंह ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता है।
पूजा सिंह ने 1.
93 मीटर की जंप लगाकर सीनियर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
धावक गुरविंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ 10.
09 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
एशियाई अंडर23 कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारत ने टीम खिताब जीता है।
Q8.मलेशिया ने 1 जून 2026 से कितनी आयु से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
A.15 वर्ष
B.13 वर्ष
C.16 वर्ष ✓
D.18 वर्ष
मलेशिया ने साइबर बुलिंग और अश्लील सामग्री से बच्चों को बचाने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश था जिसके बाद इंडोनेशिया और अब मलेशिया ने यह कदम उठाया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर और मुद्रा रिंगिट है।
कर्नाटक 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला पहला भारतीय राज्य बना है।
आंध्र प्रदेश ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर सीमाएं तय की हैं।
फ्रांस ने सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है।
मलेशिया के मलेशियन रिंगिट पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी नियम तोड़ने पर रखा गया है।
Q9.भारतीय रेलवे ने अपने नए आधिकारिक लोगो में 18 सितारों को किस नए रेलवे जोन के गठन के बाद शामिल किया है ?
A.उत्तर पश्चिमी रेलवे
B.पूर्वी तट रेलवे
C.पश्चिमी तट रेलवे
D.दक्षिण तट रेलवे ✓
दक्षिण तट रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) के गठन के बाद भारतीय रेलवे ने 18 सितारों वाला एक नया लोगो लांच किया है।
यह रेलवे का 18वां जोन है जिसका मुख्यालय विशाखापत्तनम में है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : दक्षिण तट रेलवे ने 1 जून 2026 से अपना परिचालन शुरू कर दिया है।
रेल मंत्रालय के वर्तमान मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं।
हरियाणा के सोनीपत और जींद के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई है।
उत्तर प्रदेश का गोमती नगर रेलवे स्टेशन निजी तौर पर संचालित होने वाला पहला स्टेशन बना है।
रेलवे ने वन-स्टेप समाधान के लिए रेल वन एप्लीकेशन लांच की है।
Q10.ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में राजस्थान के किस क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज की है ?
A.जैसलमेर
B.पोखरण
C.रामगढ़
D.दांडेवाला ✓
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन में स्थित दांडेवाला फील्ड क्षेत्र में 950 मीटर की गहराई पर प्राकृतिक गैस के नए भंडार खोजे हैं।
इस कुएं से प्रतिदिन लगभग 25,000 मानक घन मीटर गैस का प्रवाह दर्ज किया गया है।
महत्त्वपूर्ण ( Exam Points )  : राजस्थान के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मस्कट खंबागढ़ी रखा गया था।
राजस्थान पुलिस को हाल ही में राष्ट्रपति का निशान प्रेसिडेंट कलर सम्मान प्रदान किया गया है।
राजस्थान में मिशन मौसम के तहत कई स्थानों पर एडवांस्ड वेदर सिस्टम लगाए जाएंगे।

1 June 2026 Current Affairs MCQ Quiz with Answers for SSC, UPSC & Railway

Daily Current Affairs 1 June 2026: Complete News Analysis

 Q1. 1 जून 2026 को विश्व स्तर पर कौन सा दिवस मनाया   गया    ?
A. विश्व दुग्ध दिवस ✓
B. विश्व पर्यावरण दिवस
C. विश्व जल दिवस
D. विश्व स्वास्थ्य दिवस

दिवस का नाम – प्रतिवर्ष 1 जून को दुनिया भर में विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
महत्व – मानव आहार में दूध और डेयरी उत्पादों के पोषण संबंधी महत्व पर जागरूकता।
डेयरी क्षेत्र – दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने का उद्देश्य।
वैश्विक समर्थन – इस दिवस के आयोजन को संयुक्त राष्ट्र का निरंतर समर्थन प्राप्त है।

अन्य(Exam Points) : नासा प्रमुख – हाल ही में जरेड आइजकम को नासा का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सत्यार्थी की पुस्तक – कैलाश सत्यार्थी द्वारा लिखित करुणा द पावर ऑफ कंपैशन चर्चित है।
जल दिवस – प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व स्तर पर जल दिवस का आयोजन किया जाता है।
दूध उत्पादन – भारत वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना हुआ है।

Q2. किस राष्ट्रीय उद्यान में बेबेसिया नामक परजीवी संक्रमण के कारण शेर के आठ शावकों की मौत हुई है ?
A. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
B. गिर राष्ट्रीय उद्यान ✓
C. जिम कॉर्बेट
D. काजीरंगा

स्थान – गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में शावकों की मृत्यु की घटना सामने आई।
संक्रमण कारक – शेरों में बेबेसिया नामक घातक परजीवी संक्रमण की पुष्टि की गई है।
मृत्यु का आंकड़ा – हाल के दिनों में कुल आठ शावकों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।
बचाव कार्य – वन विभाग द्वारा शेष शेरों के स्वास्थ्य की सघन निगरानी और उपचार जारी है।

अन्य(Exam Points) : गुजरात मुख्यमंत्री – वर्तमान में भूपेंद्र भाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
गुजरात राज्यपाल – आचार्य देवव्रत वर्तमान में गुजरात राज्य के राज्यपाल हैं।
गिर की विशेषता – गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों के एकमात्र प्राकृतिक निवास हेतु प्रसिद्ध है।
बैटरी प्रणाली – गुजरात के खावड़ा में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शुरू हुई।

Q3. आईपीएल 2026 का खिताब किस टीम ने दूसरी बार लगातार जीता है ?
A. गुजरात टाइटन्स
B. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ✓
C. राजस्थान रॉयल्स
D. मुंबई इंडियंस

विजेता टीम – आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता।
आयोजन स्थल – फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।
संस्करण – यह आईपीएल का 19वां सफल संस्करण आयोजित किया गया था।
इतिहास – आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड बनाया।

अन्य(Exam Points) : प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विराट कोहली को प्रदान किया गया है।
ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में सर्वाधिक 776 रन बनाकर यह कैप जीती।
इमर्जिंग प्लेयर – युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
छक्कों का रिकॉर्ड – वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

Q4. भारतीय रेलवे ने किस नए रेलवे जोन के गठन के बाद 18 स्टार वाला लोगो लॉन्च किया है ?
A. पश्चिमी तट रेलवे
B. दक्षिण तट रेलवे ✓
C. पूर्वी तट रेलवे
D. मध्य तट रेलवे

नया रेलवे जोन – देश का 18वां रेलवे जोन दक्षिण तट रेलवे के रूप में गठित हुआ।
मुख्यालय – इस नए रेलवे जोन का मुख्यालय विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में स्थित है।
लोगो डिजाइन – नए जोन के सम्मान में रेलवे ने 18 सितारों वाला नया लोगो पेश किया।
उद्देश्य – रेलवे प्रशासन को और अधिक कुशल बनाने और कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु गठन।

अन्य(Exam Points) : रेल वन ऐप – यात्रियों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु एक नया एकीकृत ऐप लॉन्च हुआ।
हाइड्रोजन ट्रेन – भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन हरियाणा के जींद में चलाई गई।
निजी स्टेशन – उत्तर प्रदेश का गोमती नगर रेलवे स्टेशन निजी तौर पर संचालित पहला स्टेशन बना।
रेल मंत्री – वर्तमान में अश्विनी वैष्णव भारत के केंद्रीय रेल मंत्रालय का कार्य भार संभाल रहे हैं।

Q5. सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को कितने दिनों का एलपीजी बफर स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया है ?
A. 15 दिन
B. 45 दिन
C. 60 दिन
D. 30 दिन ✓

सरकारी निर्देश – केंद्र सरकार ने कंपनियों को 30 दिन का एलपीजी रिजर्व रखने को कहा।
कारण – मध्य पूर्व में तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका।
ऊर्जा सुरक्षा – घरेलू ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
मंत्रालय – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा यह महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी हुए।

अन्य(Exam Points) : एलपीजी घटक – यह गैस मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का एक ज्वलनशील मिश्रण है।
गंध एजेंट – रिसाव की पहचान हेतु एलपीजी में इथाइल मरकैप्टेन रसायन मिलाया जाता है।
विभागीय मंत्री – भारत के वर्तमान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी हैं।
प्राइस स्टेबिलिटी – वैश्विक अस्थिरता के दौरान कीमतों को नियंत्रित रखना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

Q6. भारत का पहला एआई सिस्टम-ऑन-चिप ए2000 किस स्टार्टअप द्वारा लॉन्च किया गया है ?
A. नेत्रसेमी ✓
B. स्काईरूट
C. अग्निकुल
D. पिक्सेल

स्वदेशी चिप – केरल स्थित स्टार्टअप नेत्रसेमी ने भारत की पहली एआई चिप लॉन्च की।
तकनीक – इसे ए2000 नाम दिया गया है जो विशेष रूप से स्मार्ट कैमरा हेतु विकसित है।
उत्पादन – इस चिप का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2027 से ताइवान में शुरू किया जाएगा।
विशेषता – यह डेटा को क्लाउड पर भेजने के बजाय सीधे डिवाइस के भीतर प्रोसेस करती है।

अन्य(Exam Points) : एआई वैश्विक रैंक – डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत एआई प्रदर्शन में चौथे स्थान पर है।
ताइवान सहयोग – दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी टीएसएमसी ताइवान में स्थित है।
डिजिटल ट्रेड – भारत ने हाल ही में 328 बिलियन डॉलर का डिजिटल डिलीवर्ड ट्रेड जनरेट किया।
एआई टैलेंट – रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया के शीर्ष एआई टैलेंट हब में से एक बन गया है।

Q7. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य के जैसलमेर बेसिन में प्राकृतिक गैस के नए भंडार खोजे हैं ?
A. गुजरात
B. राजस्थान ✓
C. महाराष्ट्र
D. असम

खोज स्थल – राजस्थान के दांडेवाला फील्ड क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार मिले।
गहराई – यह महत्वपूर्ण खोज सतह से लगभग 950 मीटर की गहराई पर की गई है।
प्रवाह दर – परीक्षण के दौरान कुएं से प्रतिदिन 25,000 मानक घन मीटर गैस का प्रवाह दिखा।
खोजकर्ता – सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने यह भंडार खोजे हैं।

अन्य(Exam Points) : राजस्थान राजधानी – इस राज्य की प्रशासनिक और विधायी राजधानी जयपुर है।
राजस्थान मुख्यमंत्री – वर्तमान में भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
प्राकृतिक गैस उपयोग – जैसलमेर बेसिन से प्राप्त गैस का उपयोग ऊर्जा उत्पादन हेतु किया जाएगा।
जैसलमेर – यह क्षेत्र अपने थार रेगिस्तान और महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है।

Q8. उल्लास पहल के तहत भारत का पांचवा पूर्णतः साक्षर राज्य कौन सा घोषित किया गया है ?
A. सिक्किम ✓
B. गोवा
C. त्रिपुरा
D. मिजोरम

साक्षरता उपलब्धि – सिक्किम को भारत का पांचवा पूर्ण साक्षर राज्य होने का दर्जा मिला।
उल्लास कार्यक्रम – केंद्र सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शुरू किया गया मिशन।
पूर्वोत्तर स्थिति – मिजोरम और त्रिपुरा के बाद सिक्किम पूर्वोत्तर का तीसरा साक्षर राज्य बना।
आयु सीमा – यह पहल 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षर नागरिकों को शिक्षित करती है।

अन्य(Exam Points) : सिक्किम स्थापना दिवस – यह राज्य प्रतिवर्ष 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है।
सिक्किम राज्यपाल – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के बाद ओम प्रकाश माथुर यहाँ के राज्यपाल बने।
पूर्ण साक्षरता – मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है।
शिक्षा नीति – उल्लास पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने का माध्यम है।

Q9. लोकायन मिशन के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुदर्शनी हाल ही में किस देश के पोर्ट पर पहुंचा है ?
A. एंटीगुआ और बरबुडा ✓
B. मॉरीशस
C. सेशेल्स
D. मालदीव

मिशन विवरण – लोकायन मिशन के तहत आईएनएस सुदर्शनी विश्व के विभिन्न बंदरगाहों की यात्रा पर है।
गंतव्य पोर्ट – जहाज हाल ही में कैरेबियन सागर में स्थित एंटीगुआ के तट पर पहुंचा है।
यात्रा मार्ग – इस मिशन के दौरान जहाज 13 देशों के कुल 18 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कवर करेगा।
जहाज निर्माण – आईएनएस सुदर्शनी का निर्माण स्वदेशी रूप से गोवा शिपयार्ड में किया गया है।

अन्य(Exam Points) : एंटीगुआ राजधानी – इस कैरेबियाई देश की राजधानी का नाम सेंट जॉन्स है।
एंटीगुआ मुद्रा – यहाँ की आधिकारिक राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में डॉलर प्रचलित है।
सागर क्षेत्र – एंटीगुआ की भौगोलिक स्थिति अटलांटिक महासागर और कैरेबियन सागर के बीच है।
महासागर मिशन – भारत हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने हेतु सागर मिशन चला रहा है।

Q10. हाल ही में किस देश ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल और कामिकेज ड्रोन खरीदने में रुचि दिखाई है ?
A. आर्मेनिया
B. वियतनाम
C. साइप्रस ✓
D. फिलीपींस

रक्षा सौदा – साइप्रस के राष्ट्रपति ने भारत से रक्षा उत्पाद खरीदने की इच्छा व्यक्त की।
उत्पाद मांग – साइप्रस ने विशेष रूप से ब्रह्मोस मिसाइल और कामिकेज ड्रोन की मांग की है।
ब्रह्मोस विशेषता – यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया।
कामिकेज ड्रोन – इन ड्रोनों को इनकी मारक क्षमता के कारण सुसाइडल ड्रोन भी कहा जाता है।

अन्य(Exam Points) : साइप्रस राजधानी – इस भूमध्यसागरीय देश की राजधानी का नाम निकोसिया है।
साइप्रस राष्ट्रपति – निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स वर्तमान में साइप्रस के राष्ट्रपति हैं।
ब्रह्मोस निर्माण केंद्र – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का केंद्र स्थापित है।
निर्यात लक्ष्य – भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ निर्यात को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।